फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Houses will be found only after approval of BDO

अब बीडीओ के अनुमोदन के बाद ही मिलेगा आवास

Thu, 02 Aug 2018 11:46 PM IST
sonebhadra news
sonebhadra news Updated Thu, 02 Aug 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में वर्ष 2018-19 में 3015 पीएम आवास बनवाने का लक्ष्य मिला है। ग्राम पंचायत रामगढ़ में पीएम आवास के लाभर्थियों के चयन में हुई गड़बड़ी को देखते हुए जिला प्रशासन ने अब बीडीओ के अनुमोदन के बाद ही लाभार्थियों को आवास देने का निर्णय लिया है। इसके लिए पीडी राम शिरोमणि मौर्य ने सभी बीडीओ को निर्देशित कर दिया गया है।  
विज्ञापन

शासन ने जिला प्रशासन को वर्ष 2018-19 में 3015 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास देने का लक्ष्य निर्धारित किया है। पूर्व में ग्राम पंचायतों में खुली बैठक कर प्रधान और सेक्रेटरी लाभार्थियों का चयन कर ब्लॉकस्तरीय अधिकारियों के माध्यम से पीडी को आवास सूची मुहैया कराते थे। कई ग्राम पंचायतों में अपात्रों को भी आवास दे दिया गया है। मामला संज्ञान में आने पर जिला प्रशासन ने अपात्रों को आवास मुहैया कराने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी क्रम में रामगढ़ के प्रधान और तत्कालीन सेक्रेटरी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया गया है। परियोजना निदेशक राम शिरोमणि मौर्य ने बताया वित्तीय वर्ष में 3015 लोगों को प्रधानमंत्री आवास देने की प्रक्रिया जारी है। अब तक 1513 लाभार्थियों का चयन कर किया जा चुका है, इनमें से 621 लाभार्थियों के खाते में प्रथम किश्त भेज दी गई है। प्रत्येक लाभार्थी को आवास के लिए 1.30 हजार दिया जाना है। आवास में अलग से शौचालय बनेगा। मनरेगा के तहत आवास का निर्माण कराने के लिए 95 दिन की मजदूरी दी जाएगी। कहा कि प्रधान और सेक्रेटरी द्वारा आवास के लिए लाभार्थियों की तैयार की गई सूची की बीडीओ सत्यापन कर अनुमोदन करेंगे तभी लाभार्थियों के खाते में धनराशि भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed