{"_id":"66818e4e357b12e8c2096565","slug":"houses-filled-with-water-due-to-rain-nine-houses-collapsed-sonbhadra-news-c-194-1-svns1040-114921-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: बारिश से घरों में भरा पानी, नौ मकान गिरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: बारिश से घरों में भरा पानी, नौ मकान गिरे
विज्ञापन
रेणुकूट नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड 7 स्थित झरना बस्ती में रविवार की सुबह से हुई तेज बारिश से लगभग 50 घरों में पानी भर गया। नौ मिट्टी के घर गिर भी गए। जिससे लोगों को काफी परेशानी हुई। बारिश से परेशान लोगों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
उनका कहना है कि उनकी गृहस्थी का सारा सामान बह गया। इसलिए उन्हें तत्काल मुआवजा दिया जाए। रविवार की सुबह नगर व आसपास के क्षेत्र में लगभग आठ बजे शुरू हुई बारिश से रेलवे लाइन के किनारे नगर पंचायत के वार्ड सात में पानी भर गया। चोपन से गढ़वा के बीच हुए रेलवे दोहरीकरण के दौरान रेलवे की तरफ से कराए गए कार्य के समय नाले में मिट्टी भर दी गई थी।
हालांकि पानी निकालने के लिए छोटी पाइप डाली गई थी, जिससे पानी निकल भी रहा था। निरंजन कुमार, मटर राम, उपेंद्र कुमार, हरिशंकर यादव, प्रदीप सोनी, भवानी यादव, रंजीत यादव, सुमन यादव, विकास कुमार, अच्छेलाल शर्मा सहित करीब 50 परिवार इससे प्रभावित हो गए। प्रभावित लोगों का कहना है कि इस बारिश से उनका घर का सारा सामान बह गया।
विज्ञापन
लगातार पानी भरते देखकर जब लोगों ने हो हल्ला मचाना शुरू किया तो रेलवे के कार्य में लगी एक जेसीबी से मिट्टी को काटा गया। तब जाकर पानी आगे निकला। तब तक काफी घर गिर गए थे। लोगों ने प्रशासन से तत्काल मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।