फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Host Duddhi reached semi-finals after defeating Patna by 44 runs

Sonebhadra News: पटना को 44 रनों से हराकर मेजबान दुद्धी सेमीफाइनल में पहुंचा

Fri, 17 Jan 2025 10:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
Host Duddhi reached semi-finals after defeating Patna by 44 runs
दुद्धी। नगर के टाउन क्लब मैदान में चल रहे 38वें अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को मेजबान दुद्धी की टीम विजेता रही। पटना की टीम को 44 रनों से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। आलोक शर्मा को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच के दौरान विवाद के चलते कुछ देर के लिए खेल बाधित भी रहा।
विज्ञापन

टीसीडी दुद्धी के कप्तान सागर ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी को चुना। दुद्धी की टीम ने 19.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 184 रन बनाए। आलोक शर्मा ने दो छक्के व 9 चौकों की मदद से 59 रनों की अर्द्धशतकीय पारी खेली। सुमित सोनी ने 26, सागर ने 24 और अंकुर ने 17 रन बनाए। पटना टीम के गेंदबाज अभिषेक ने 4, अमित ने 3 विकेट हासिल किए। पटना की टीम ने 17.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 140 रन ही बना पाई। आशीष ने 2 छक्के, 7 चौके की मदद से सर्वाधिक 48 रनों की पारी खेली। करन ने 30, अमन ने 27 और अंकित ने 10 रन बनाया। टीसीडी दुद्धी के गेंदबाजों में ओमकार ने 3, आकाश और अंकित ने 2-2 विकेट हासिल किए। आलोक शर्मा को मैन आफ द मैच चुना गया। अंपायरिंग रितेश व नागेंद्र राज, कमेंट्री मु.शमीम अंसारी, सलीम ख़ां, सुनील जायसवाल, स्कोरिंग राजू शर्मा ने की। आयोजन समिति के अध्यक्ष सुमित सोनी ने बताया कि 19 जनवरी को महिला टीम के बीच मैच खेला जाएगा। 20 जनवरी को सेमीफाइनल मैच दुद्धी की टीम प्रकाश पाली राॅबर्ट्सगंज से 20-20 मैच खेलेगी। 21 जनवरी को चोपन व पीडीडीयू (मुगलसराय) के बीच दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed