फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Horrific accident in Sonebhadra One killed and 12 injured after overspeed Scorpio hit magic of family going to temple

सोनभद्र में भीषण हादसाः मंदिर दर्शन करने जा रहे परिवार की मैजिक में स्कार्पियो ने मारी टक्कर, एक की मौत, 12 घायल

Sun, 04 Jul 2021 10:06 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 04 Jul 2021 10:06 AM IST
सार

वाराणसी के बड़ी गैबी क्षेत्र से एक परिवार के लोग मैजिक में सवार होकर वैष्णो देवी मंदिर में दर्शन पूजन के लिए डाला जा रहे थे।  वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर बेकाबू स्कार्पियो ने आगे चल रही उनकी मैजिक में जोरदार टक्कर मारी। हादसे में 12 लोग घायल हो गए जबकि एक की मौत अस्पताल में हुई। 

विज्ञापन
Horrific accident in Sonebhadra One killed and 12 injured after overspeed Scorpio hit  magic of family going to temple
मैजिक में स्कार्पियो ने मारी टक्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में रविवार की सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ। वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर सुकृत चौकी क्षेत्र के बैजू बाबा मंदिर के पास दो वाहनों की टक्कर में एक की मौत हो गई वहीं 12 लोग घायल हो गए। हादसे में बेकाबू स्कार्पियो ने आगे चल रही मैजिक में जोरदार टक्कर मारी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन


वाराणसी के बड़ी गैबी क्षेत्र से एक परिवार के लोग मैजिक में सवार होकर वैष्णो देवी मंदिर में दर्शन पूजन के लिए डाला जा रहे थे। वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर बैजू बाबा मंदिर के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार स्कार्पियो ने मैजिक में टक्कर मार दी। टक्कर इतना जोरदार था कि मैजिक दूसरी दिशा में जाकर पलट गया।
विज्ञापन


हादसे में मैजिक सवार खुशी (10), उमेश (20), गोदौलिया निवासी सुजाता (27), शिवपुरा निवासी धनंजय (10), महमूरगंज निवासी गोलू (16) बड़ेलाल (45), धनपति (70), शिवदास (75), आरती (16), चंदा (40), रूबी (20), सिमरन (06), पूजा (20) घायल हो गईं। सुकृत चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां उपचार के दौरान बड़ेलाल की मौत हो गई। अन्य घायलों की स्थिति भी गंभीर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पाकर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सदर कोतवाली प्रभारी विद्यासागर के मुताबिक हादसा स्कार्पियो चालक की लापरवाही से हुआ है। स्कार्पियो सवार कुशीनगर जिले के रहने वाले हैं। वह अनपरा जा रहे थे। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

बिजली गिरने से बेटी की मौत, मां झुलसी

सोनभद्र जिले के बीजपुर थाना क्षेत्र के जरहा गांव में शनिवार की रात बिजली गिरने से बालिका की मौत हो गई वहीं उसकी मां गंभीर रूप से झुलस गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जरहा ग्राम पंचायत के टोला टेढ़ी नवन निवासी सुमंगल की पत्नी सीता देवी (30) और बेटी सीमा (12) घर के बाहर बैठी थी।

इसी दौरान तेज आवाज के साथ बिजली गिरने से मां-बेटी झुलस गईं। आनन फानन दोनों को म्योरपुर सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सीमा को मृत घोषित कर दिया। सीता देवी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी भेजा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed