{"_id":"5f85df388ebc3e9bd357150e","slug":"hopes-worship-material-business-till-chhath-navratri-sonbhadra-news-vns552681932","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्र से छठ तक पूजन सामग्री कारोबार में उछाल की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्र से छठ तक पूजन सामग्री कारोबार में उछाल की उम्मीद
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज शीतला माता मंदिर के समीप पूजन सामग्री खरीदारी करती महिलाए।
- फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। शारदीय नवरात्र में इस बार पहले की तरह मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित न होने से भले ही रौनक न रहे लेकिन घर-घर में मां की विधि विधान से पूजा होगी। अधिकतर घरों में कलश स्थापना होती है और पूरे नौ दिन तक श्री दुर्गा शप्तसती का पाठ चलता है। ऐसे में फूल, अगर बत्ती से लेकर हवन सामग्री तक की बिक्री बड़े पैमाने पर होगी। पूजन सामग्री के कारोबार की रफ्तार नवरात्र से लेकर छठ तक कायम रहेगा। इसको लेकर पूजन सामग्री का व्यवसाय करने वाले व्यापारी काफी उत्साहित हैं।
शारदीय नवरात्र 17 अक्तूबर से शुरू हो रहा है। पूजन सामग्री की खरीदारी अभी से होने लगी है। नवरात्र के बाद धनतेरस, दीपावली, भाईदूज और डाला छठ पर पूजन सामग्री बिक्री बढ़ने की उम्मीद है। इसको लेकर उत्साहित व्यापारियों ने पूजन सामग्री का स्टाक मंगाना शुरू कर दिया है । व्यवसायियों का कहना है कि कोरोना के चलते लाकडाउन के दौरान धार्मिक अनुष्ठान में कमी आने से व्यवसाय पर मंदी छाई थी लेकिन अब पूजन सामग्री का कारोबार गति पकड़ेगा। राबर्ट्सगंज शीतला मंदिर के समीप पूजन सामग्री विक्रेता आशीष कुमार ने कहा कि नवरात्र पूजन सामग्री की मांग अधिक होती है जिससे अच्छी आय हो जाती है।
राजमन चौहान और विशाल ने बताया कि वासंतिक नवरात्र के समय लॉकडाउन होने से मंदिर और दुकानें बंद हो गई थी। इसलिए व्यवसाय अच्छा नहीं हो सका था। 17 अक्तूबर से शारदीय नवरात्र में मंदिर खुलेंगे और आस्थावानों का आना-जाना लगा रहेगा। इससे पूजन सामग्री की बिक्री के साथ-साथ आय भी बढ़ेगी। राधेश्याम ने बताया कि वह मंदिर के पास 12 महीने पूजन सामग्री बेचते हैं। हर महीने व्यवसाय सामान्य तरीके से चलता है। साल में दो बार नवरात्र आने पर व्यवसाय से अच्छी आमदनी होती है। पूजन सामग्री विक्रेताओं का कहना है कि शारदीय नवरात्र, दशहरा के बाद धनतेरस, दीपावली, भाईदूज और डाला छठ पर पूजन सामग्री की अच्छी बिक्री होती है। ऐसे में लाभ की उम्मीद है।