{"_id":"68ab66b2e8bed1eb910176f9","slug":"honorarium-of-drivers-and-conductors-increased-sonbhadra-news-c-194-1-son1017-133143-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: चालकों और परिचालकों का मानदेय बढ़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: चालकों और परिचालकों का मानदेय बढ़ाया
विज्ञापन
सोनभद्र। परिवहन निगम ने संविदा रोडवेज बस चालकों के मानदेय में वृद्धि की है। चालकों के मानदेय में 17 पैसे प्रति किलोमीटर की वृद्धि की गई है।
अब नए निर्देश के तहत संविदा चालक को 2.6 रुपये प्रति किमी मानदेय दिया जाएगा। इसी तरह संविदा पर तैनात परिचालकों के मानदेय में 13 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोत्तरी की गई है। 2.2 रुपये प्रति किमी की दर से संविदा परिचालकों को भुगतान किया जाएगा।
सोनभद्र डिपो में कुल 72 रोडवेज की बसें हैं। इसमें चार अनुबंधित हैं। रोडवेज बसों के संचालन के लिए मौजूदा समय में 105 चालक एवं इतने ही संख्या में परिचालकों की तैनाती की गई है। इसमें अधिकांश चालक एवं परिचालकों की नियुक्ति संविदा पर की गई है। निगम के अधिकारियों के मुताबिक परिवहन निगम में तैनात संविदा चालक के मानदेय में 17 पैसे एवं परिचालकों के मानदेय में 13 पैसे की वृद्धि की गई है।
चालक एवं परिचालकों को बढ़े मानदेय के हिसाब से भुगतान भी होना शुरू हो गया है। अभी सोनभद्र डिपो में करीब 40 चालक एवं परिचालक के पद रिक्त हैं। आवेदन करने वाले युवाओं को बढ़ा मानदेय मिलेगा। इस संबंध में सोनभद्र डिपो के एआरएम विश्राम सिंह का कहना है कि संविदा चालकों एवं परिचालकों को पहले 1.89 रुपये प्रति किमी के दर से मानदेय मिलता था।
विज्ञापन
अब चालकों का मानदेय बढ़ाकर 2.6 रुपये प्रति किमी कर दिया गया है। वहीं परिचालकों को पहले 2.2 रुपये प्रति किमी के दर से मानदेय भुगतान किया जा रहा है।