फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Holika was lit with great joy

Sonebhadra News: हर्षोल्लास के साथ जलाई गई होलिका

Tue, 03 Mar 2026 09:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 09:22 PM IST
विज्ञापन
Holika was lit with great joy
अनपरा बाजार के महावीर चौक पर होलिका दहन में शामिल लोग। संवाद
घोरावल/विंढमगंज। घोरावल नगर सहित विभिन्न स्थानों पर सोमवार की देर रात करीब एक बजे होलिका दहन पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। घोरावल नगर के अलावा खुटहा, केवटा, गुरुवल, धनावल, खरुआंव, शिवद्वार, सतद्वारी, बिसरेखी, भरौली, पुरना, घुवास, फुलवारी, पेढ़ आदि गांवों में विधिविधान से होलिका दहन किया गया। शुभ मुहूर्त में श्रद्धालुओं ने रोली, चंदन, चावल, गुझिया और जल अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। होलिका दहन के बाद लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। कई स्थानों पर प्रसाद वितरण भी किया गया। घोरावल थाने के प्रभारी बृजेश सिंह, शिवद्वार चौकी प्रभारी कविंद्र यादव उभ्भा, चौकी प्रभारी आशुतोष राय टीम के साथ नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में गश्त करते रहे। विंढमगंज, क्षेत्र स्थित भारती इंटरमीडिएट कॉलेज खेल मैदान में होलिका दहन का पर्व परंपरागत ढंग से मनाया गया। शाम से ही रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सिलसिला शुरू हो गया। स्थानीय कलाकारों ने होली गीत, भजन एवं लोकगीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी, जिस पर लोग देर रात तक झूमते रहे। रात में 1:30 बजे पंडित राजू रंजन तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ होलिका का पूजन किया कर दहन किया गया। इस मौके पर राजू गुप्ता, पवन रजक, अंटू केशरी, मुकेश, अविनाश आदि रहे।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed