फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Holi was celebrated with great enthusiasm in the district, the group of Holi revelers had a lot of fun

Sonebhadra News: जिले में हर्षोल्लास से मनाई गई होली, होलियारों की टोली ने खूब की मस्ती

Sat, 15 Mar 2025 10:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Mar 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
Holi was celebrated with great enthusiasm in the district, the group of Holi revelers had a lot of fun
जिले में शुक्रवार को हर्षोल्लास के साथ रंगों का पर्व होली मनाया गया। शहर से लेकर गांव तक बच्चे, युवा एवं बुजुर्ग होली के रंग में रंगे नजर आए। सुबह होते ही बच्चों व नौजवानों की टोली रंग, अबीर, गुलाल व पिचकारी लेकर सड़कों व गलियों में उतर गई और जमकर धमाल मचाया। हुड़दंगियों से सड़क गुलजार रहे। कई स्थानों पर कपड़ा फाड़ होली भी खेली गई।
विज्ञापन

होली के पर्व पर लोगों ने भांग व ठंडाई का खूब लुत्फ उठाया और फाग गीत गाकर मस्ती की। रॉबर्ट्सगंज के विधायक भूपेश चौबे के आवास पर होली पर जुटे कलाकारों के साथ ही स्थानीय लोगों ने फाग गीत गाया और भांग व ठंडाई पीकर जमकर होली खेली। सभी रंगों में रंगे नजर आए। नगर के मेन चौक, बढ़ौली चौक, उत्तर मोहाल, पसियान मोहाल, नई बस्ती, सिविल लाइंस रोड समेत अन्य मोहल्लों में होली खेली गई।
विज्ञापन

होलियारों की टोली ने होलिका दहन स्थल पर पहुंचकर धूल भी उड़ाई। वहीं शाम चार बजे के बाद से घरों में और सगे संबंधियों के यहां पहुंचकर भी बच्चों व युवाओं ने बुजुर्गों व महिलाओं को अबीर गुलाल लगाकर उनका आशीर्वाद लिया। घरों में बने गुझिया, समोसे, दही बड़े, मठरी आदि पकवान खिलाकर लोगों ने एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा व्यवस्था में रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस जुटी रहीं। घोरावल नगर एवं ग्रामीण इलाकों में हर्षोल्लास के साथ होली खेली गई। ग्रामीण इलाकों शिवद्वार, कोहरथा, बर, कन्हरा, गुरूवल, सोतिल, बिसरेखी, केवटा, सिरसाई, धनावल, लोहांडी, धौराकुंड, खरुआंव, कनेटी, तिलौलीकला, पेढ़, भैंसवार, लक्ष्मणपुर, मूर्तिया, उभ्भा, परसौना, घुवास समेत तमाम गांवों परंपरागत तरीके से होली का पर्व मनाया गया। घोरावल नगर में सुरक्षा के मद्देनजर प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल, घोरावल चौकी प्रभारी अजय कुमार श्रीवास्तव, क्राइम इंस्पेक्टर शमशेर यादव, उभ्भा चौकी प्रभारी नवनीत चौरसिया, शिवद्वार चौकी प्रभारी रामज्ञान यादव के नेतृत्व में पुलिस लगातार चक्रमण करती रही।
दुद्धी। तहसील मुख्यालय एवं आसपास के क्षेत्रों में रंगों का पर्व होली हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नगर में परंपरागत तरीके से पंचदेव मंदिर से होलियारों की टीम झाल मजीरे के साथ होलिका का धूल उड़ाने के लिए निकली। तहसील, कोतवाली गेट से होते हुए मस्तानों की टोली जैसे ही मुख्य चौक पर पहुंची, वहां उनकी आगवानी रंगों से हुई। इसके बाद ढोल मजीरे की धुन पर झूमते नाचते मस्तानों की टोली मेन रोड होते हुए मां काली तिराहा होते हुए होलिका दहन स्थल पर पहुंची। टोली थिरकते हुए लोगों को रंग गुलाल से सराबोर करने में दोपहर बाद तक जुटी रहीं।
---
युवाओं ने खेली कुर्ता-फाड़ होली
रंगों का त्योहार होली क्षेत्र में हर्षोल्लास से मना। क्षेत्र के बुटबेढवा, धरतीडोलवा, सलैयाडीह, मुड़ीसेमर, घिवही, हरनाकछार, पटेल नगर, भारत मोड, हरपुर सहित अन्य गांवों में शांतिपूर्ण तरीके से होली के त्योहार लोगों ने मनाया। युवाओं ने बढ़-चढ़कर सुबह 11 बजे से दो बजे तक घरों के सामने मधुर ध्वनि पर होली के गीतों बजाकर जमकर रंग खेली, इस दौरान कपड़ा फाड़ होली भी हुई। शाम चार बजे से अबीर गुलाल लगा चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही साथ अपने-अपने मित्र स्वजनों के यहां पूड़ी, पकवान, मिष्ठान का भरपूर आनंद लिया।
---
सेवाकुंज आश्रम में खेली गई फूलों की होली
सेवाकुंज आश्रम में सबसे पहले शांतेश्वर महादेव को दूध, रंग,अबीर, गुलाल और फूलों की होली खेली गई। इसके बाद एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर जमकर होली खेली। क्षेत्रीय सह संगठन मंत्री आनंद ने त्योहार पर बधाई देते हुए कहा कि होली का पवित्र त्योहार आपसी प्रेम और भाईचारे का त्योहार है। इस दिन सभी वर्गों के लोग बिना किसी भेदभाव के एक-दूसरे को गुलाल लगाकर अपनी खुशियां बांटते हैं। इस मौके पर व्यास चंद्र, हीरालाल गुप्ता, अमोद कुमार, राकेश सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय अपने टीम के साथ डटे रहे।


---
परंपरागत तरीके से होलिका दहन कर होली खेली
करमा क्षेत्र में परंपरागत तरीके से बृहस्पतिवार की देर रात में होलिका दहन किया गया और दूसरे दिन शुक्रवार को होली खेली गई। क्षेत्र के भरूहां, खैराही, ऐलाही, केकराही, करकी, पटेरी, पांपी, बहेरा, जुर्वत, जरेनुआ आदि गांवों में सकुशल होलिका दहन का उत्सव संपन्न हुआ। करमा थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि सभी क्षेत्रों के उप निरीक्षकों की तैनातीकी गई थी। होली भी शांतिपूर्वक मनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed