फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Holi starts with Holika Dahan

1478 जगहों पर होलिका दहन के संग होली शुरू

Sun, 12 Mar 2017 08:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र Updated Sun, 12 Mar 2017 08:56 PM IST
विज्ञापन
Holi starts with Holika Dahan
हाो‌िललिका
जनपद में रविवार की रात 1478 जगहों पर होलिका दहन की गई। होली पर संदिग्ध स्थानों पर भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात की गई है। होली के मद्देनजर एक कंपनी बीएसएफ व तीन कंपनी पीएसी रिजर्व है।
विज्ञापन



नक्सल प्रभावित सोनभद्र जिले में होली पर्व को दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था तगड़ी की गई है। राबर्ट्सगंज, दुद्धी, घोरावल, शाहगंज, बभनी में सादे पोशाक में पांच-पांच पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक चंद्र प्रकाश शुक्ला ने कहा कि होली पर्व को देखते हुए जिले में सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है। चुर्क पुलिस लाइन में एक कंपनी बीएसएफ व तीन कंपनी पीएसी रिजर्व रखी गई है।
विज्ञापन



थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण कर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट देते रहेंगे। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सभी सीओ, थाना/चौकी इंचार्जों को होली में खलल डालने वालों को चिन्हित कर उनके विरूद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। कहा कि एएसपी सीपी शुक्ला और डॉ. अवधेश सिंह क्षेत्र में भ्रमण कर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी की जांच करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



उधर, होली के पर्व के मद्देनजर राबर्ट्सगंज ब्लॉक के मुसही गांव में शनिवार चुर्क जिला पंचायत सदस्य मनोज सोनकर ने गरीब बच्चों को पिचकारी आदि वितरित किया। शहर और गांवों में जगह-जगह महिलाओं ने होलिका का भी पूजन-अर्चन किया। ओबरा संवाददाता के अनुसार ओबरा नगर पंचायत अध्यक्ष दुर्गावती देवी  के आवास पर होली की पूर्व संध्या पर परस्पर प्रेम और भाईचारे का पर्व होली धूमधाम से रविवार को मनाया गया। इस अवसर पर राजेश, सुनील, प्रदीप, दीपक, कलीम खान आदि मौजूद रहे।



अनपरा प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के अनपरा गांव, परियोजना कालोनी, औड़ी, डिबुलगंज, परासी, गरबंधा, रेहटा, ककरी, रणहोर, योगेंद्रा आदि गांवों में सोमवार को रंगों का त्योहार मनाया जाएगा। इसके लिए रविवार की रात 55 जगहों पर होलिका दहन किया गया। पूर्व संध्या पर ही होली की उमंग लोगों के सिर चढ़कर बोलती रही। जहां-तहां हुड़दंग राहगीरों के साथ ही लोगों के परेशानी का सबब बने रहे। जमकर अवैध शराब की बिक्री होने से, शराबियों का उत्पात लोगों को परेशान किए रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed