फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Holi celebrated a day ago in seven tribal villages of Sonbhadra

सोनभद्र के सात आदिवासी गांवों में एक दिन पहले खेली गई होली

Thu, 17 Mar 2022 06:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 06:00 PM IST
विज्ञापन
Holi celebrated a day ago in seven tribal villages of Sonbhadra
बभनी क्षेत्र के जौराही गांव में मानर की थाप पर होली खेलते आदिवासी। - फोटो : SONBHADRA
देश में अनेक सभ्यता एवं संस्कृति के लोग रहते हैं। उनमें त्योहार मनाने का अलग-अलग अंदाज है। सोनभद्र के अंतिम छोर पर बसे बभनी ब्लाक के आदिवासी बहुल गांव जौराही, कनवा, अधौरा, बरवाटोला, फरीपान, पतखिरना, देवहार पूर्वी गांव में होली मनाने का एक अलग ही चलन है। इन गांवों में एक दिन पहले होली मनाने की परंपरा वर्षों से चली आ रही है। इसके वर्तमान स्वरूप में प्राचीन काल की संस्कृति की झलक दिखाई देती है। बभनी के इन सातों गांव में बुधवार की रात होलिका दहन किया गया। बृहस्पतिवार को आदिवासियों ने रंगों का त्योहार होली परंपरागत तरीके से मनाई। आदिवासी दिन भर रंगों से सराबोर होकर झूमते रहे। गांव के बड़े बुजुर्गों का कहना है कि जौराही व अन्य गांवों के आदिवासी एक दिन पहले होली परंपरा के अनुसार मनाते हैं।
विज्ञापन

मानर की थाप पर झूमे पुरुष और महिलाएं
जौराही गांव में बृहस्पतिवार को आदिवासियों ने परंपरागत तरीके से होली खेली। वहां मानर की थाप पर होली खेलने की परंपरा आज भी कायम है। जौराही गांव आदिवासी जनजाति बहुल गांव है। यहां के आदिवासी सैकड़ों वर्षों से होली एक दिन पहले मनाते हुए चले आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed