{"_id":"3c636307119bd28213abe00e4b45bef2","slug":"hinduari-get-rid-of-the-jam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदुआरी में जाम से मिलेगी निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदुआरी में जाम से मिलेगी निजात
Updated Sun, 26 Jul 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर हिंदुआरी के समीप फ्लाईओवर का लोकार्पण होने से लोगों को जाम की समस्या से जूझना नहीं पड़ेगा। रविवार को जिलाधिकारी संजय कुमार ने रेलवे ट्रैक पर नवनिर्मित फ्लाईओवर का लोकार्पण किया। इस दौरान डीएम ने हरी झंडी दिखा कर फ्लाईओवर से वाहनों को रवाना किया।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत पूर्वाह्न 11 बजे जिलाधिकारी संजय कुमार ने नवनिर्मित फ्लाईओवर का फीता काट और नारियल तोड़कर लोकार्पण किया।
जिलाधिकारी ने राजमार्ग का निर्माण कार्य करा रही चेतक कंपनी के अफसर अशोक अंजाना और गोकुल चौधरी को फ्लाईओवर के पूरब दिशा में तत्काल डिवाइडर बनवाने और निर्धारित समय सीमा के भीतर सड़क का कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया। इस मौके पर सदर एसडीएम हर्षदेव पांडेय, सीओ सच्चिदानंद आदि रहे।