फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Hindi journalism is an important axis of social unity: Hansraj

हिंदी पत्रकारिता सामाजिक एकता की महत्वपूर्ण धुरी : हंसराज

Fri, 29 May 2026 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Hindi journalism is an important axis of social unity: Hansraj
एनसीएल खड़िया में आयोजित मीडिया महाकुंभ को संबोधित करते सिंगरौली विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष वीरे - फोटो : कुणाल के पिता पंकज कोदस लाख की सहायता राशि का चेक सौंपते आगरा विप्रा के अधिकारी। स्रोत स्वयं
शक्तिनगर। एनसीएल खड़िया कोयला क्षेत्र के आवासीय परिसर स्थित आंबेडकर भवन सभागार में शुक्रवार को मीडिया महाकुंभ का आयोजन किया गया। इसमें राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने हिंदी पत्रकारिता को देश की सांस्कृतिक चेतना और सामाजिक एकता की महत्वपूर्ण धुरी बताया। हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में हुए कार्यक्रम में मुख्य वक्ता बीएचयू के प्रोफेसर डॉ. बाला लखेंद्र ने वीडियो कांफ्रेसिंग से संगोष्ठी को संबोधित किया। उन्होंने डिजिटल युग में पत्रकारिता को पहले से अधिक जिम्मेदारी और चुनौतीपूर्ण बताया।
विज्ञापन

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो.आनंद कुमार ने कहा कि पत्रकारिता केवल सूचना का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति उत्तरदायित्व निभाने का सशक्त मंच है। इस दौरान विभिन्न विश्वविद्यालयों के शिक्षाविद और शोध छात्रों की तरफ से सम्मेलन में 21 शोध पत्र प्रस्तुत किए गए। संगोष्ठी में पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे 50 पत्रकारों को मीडिया गौरव सम्मान और समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय सेवा दे रहे 10 समाजसेवियों को उत्कृष्ट सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया। मुख्य वक्ता काशी हिंदू विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. बाला लखेंद्र ने कहा कि हिंदी पत्रकारिता ने पिछले 200 वर्षों में समाज को दिशा देने, लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने और जनसरोकारों को आवाज देने का महत्वपूर्ण कार्य किया है। कार्यक्रम का संयोजन मीडिया स्कॉलर रंजीत कुमार राय ने किया। डॉ. उदय नारायण पांडेय, विश्वजीत सिंह, खुशहाल सिंह, अभय सिंह, प्रमोद तिवारी, अमरेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed