फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   hindi is our mothertounge, pay respect

हिंदी हमारी मातृ भाषा, करें सम्मान

Wed, 14 Sep 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ सोनभद्र
ब्यूरो, अमर उजाला/ सोनभद्र Updated Wed, 14 Sep 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
hindi is our mothertounge, pay respect
हिंदी दिवस पर आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते प्राचार्य डाॅ.गोपाल सिंह।
राष्ट्रीय हिंदी दिवस बुधवार को जिले भर में मनाया गया। विद्यालयों में हिंदी को बढ़वा देने के लिए गोष्ठी से लेकर विभिन्न तरह की प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया। हिंदी को राष्ट्रभाषा का दर्जा न दिये जाने को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया गया।संत कीनाराम सीनयिर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में हिंदी दिवस पर गोष्ठी हुई। इसमें कीनाराम पीजी कॉलेज, महिला पीजी कॉलेज, पब्लिक स्कूल के निदेशक डा. गोपाल सिंह ने कहा कि हिंदी हमारी मातृ भाषा है।
विज्ञापन


उसका सम्मान होना चाहिए। हम अपनी मातृभाषा में अपने मनोभावों को जितनी अच्छी तरह अभिव्यक्त कर देंगे उतनी अन्य भाषाओं के जरिए नहीं कर सकते। हिंदी को किसी के बैसाखी की आवश्यकता नहीं है। वह विश्व बाजार की भाषा बन चुकी है। मगर दु:खद है कि हिंदी वहां नहीं बोली जाती जहां हिंदी वाले ही रहते हैं। हमें हीनता की ग्रंथी से उबरने की जरूरत है।इस मौके पर पीआरओ गोपाल सिंह, आरपी सिंह, भुवनेश तिवारी, जितेंद्र नाथ तिवारी, योगेश सिंह, विमला मौर्या, संध्या सिंह समेत अन्य मौजूद रहे। उधर दी आर्यन्स एकेडमी विद्यालय में निबंध प्रतियोगिता, कविता, कहानी हुई। इसमें उत्सव, साक्षी, नम्रता, विवेक, नैंसी, प्रज्ञा, शिवम, अजय, अबतल ने सराहनीय  निबंध, कहानी व भाषण देकर हिंदी के महत्व  पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

 
इस दौरान विनोद जलान, चित्रा जालान, चंद्रमोहन, महेश त्रिपाठी, बृजेश पांडेय मौजूद रहे। उधर विंध्य कन्या पीजी ककालेज में विदेेशों में हिंदी भाषा की स्थिति विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता हुई। इसमें कई विद्यालयों में बच्चों ने हिस्सा लिया। यहां डा. अरुणेंद्र संदल, डा. अजय कुमार सिंह, डा. अंजली विक्रम सिंह, डा. कैलाश नाथ, डा. मालती शुक्ला, डा. संतोष, आभा, गरिमा, शिल्पा मौजूद रहीं। प्रकाश जीनियस इंटर कॉलेज में हिंदी दिवस मना। इसमें विनोद देव पांडेय, आलोक देव पांडेय, संतोष पांडेय, सुरेंद्र यादव मौजूद रहे। सरस्वती शिशु मंदिर में हिंदी दिवस पर कविता प्रतियोगिता हुई। इसमें सौरभ विश्वकर्मा, अंजली द्विवेदी एवं आशी द्विवेदी को प्रबंधक प्रमोद गुप्ता ने पुरस्कृत किया। यहां राजेंद्र यादव, तरुण मुखर्जी, जय गोपाल देव पांडेय, श्याम सुंदर, जगदीश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed