फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Hindalco summoned in two courts including deputy manager of power division

हिण्डाल्को पॉवर डिवीजन के डिप्टी मैनेजर समेत दो लोग कोटे में तलब

Sat, 19 Dec 2020 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 11:14 PM IST
विज्ञापन
Hindalco summoned in two courts including deputy manager of power division
अनपरा। हिंडाल्को रेणुसागर पावर डिवीजन में नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जी नियुक्तिपत्र देकर लाखों रुपये ठगी करने के मामले में गाजीपुर न्यायालय ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी डिप्टी मैनेजर सहित उनके एक साथी को कोर्ट में तलब किया है।
विज्ञापन

गाजीपुर के मरदह निवासी शुभम सिंह ने गाजीपुर न्यायालय में परिवाद दाखिल कर आरोप लगाया था कि रेनुसागर पावर डिवीजन में डिप्टी मैनेजर के पद पर कार्यरत संतोष सिंह और उनके मित्र आजाद सिंह ने हिंडाल्को रेणुुसागर पावर डिवीजन में आपरेटर के पद पर नौकरी दिलाने के लिए दस लाख रुपये की मांग की थी । संतोष सिंह ने अपने और नवीन कुमार सिंह के खाते में पैसा भेजने के लिए कहा था। इसके बाद उन्होंने संतोष सिंह के खाते में एक लाख रुपये तथा नवीन कुमार सिंह के खाते में दो लाख रुपये भेजा। नवीन कुमार सिंह ने फिर एक लाख रुपये प्रतिभा सिंह के खाते में भेजने के लिए कहा। संतोष सिंह व आजाद सिंह दोनों लोगों ने तीन लाख रुपये नकद लिया। इसके बाद ज्वाइनिंग लेटर दिया। 14 मई 2019 को जब वे ज्वाइनिंग के लिए रेणुसागर परियोजना गए तो पता चला कि ज्वाइनिग लेटर फर्जी है। पैसा मांगने पर आरोपी गाली-गलौज करने लगे और जान से मारने की धमकी दी। जब इसकी शिकायत स्थानीय थाने में की गई तो कोई कार्यवाही नहीं हुई। पुलिस अधीक्षक से भी गुहार लर्गाई। बाद में वह न्यायालय की शरण में गया। न्यायालय ने मामले को संज्ञान में लेते हुए डिप्टी मैनेजर संतोष सिंह और आजाद सिंह को 9 जनवरी 2021 को तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed