फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Hindalco contract worker dies after being hit by car, colleague injured

Sonebhadra News: कार की चपेट में आने से हिंडाल्को के संविदा कर्मी की मौत, साथी घायल

Wed, 26 Feb 2025 10:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
Hindalco contract worker dies after being hit by car, colleague injured
मझौली गांव में अनियंत्रित कार की चपेट में आने से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। उसका एक अन्य साथी भी गंभीर रूप से घायल हुआ। उसे गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दोनों बाइक सवार हिंडाल्को में संविदा कर्मी हैं।
विज्ञापन

विंढमगंज थाना क्षेत्र के महुली निवासी नंदलाल गुप्ता (50) अपने साथी हीराचक निवासी राजेंद्र गुप्ता (51) के साथ ड्यूटी के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। विंढमगंज-हाथीनाला मार्ग पर मझौली गांव के गोपी मोड़ के पास विपरीत दिशा से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

कार सवार दुद्धी से रेणुकूट की तरफ जा रहे थे। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों की मदद से दोनों को दुद्धी सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने नंदलाल को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेंद्र की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे में कार भी क्षतिग्रस्त हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed