फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   hilly rivers overflowing, several villages in trouble

पहाड़ी नदियों में उफान से कई गांव संकट में

Sat, 16 Jul 2016 11:23 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र Updated Sat, 16 Jul 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
hilly rivers overflowing, several villages in trouble
कोन क्षेत्र के पिपरखाड़ में शनिवार को बाढ़ के पानी को देखते लोग। अमर उजाला
 जिलेे के कुछ इलाकों में में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश ने तबाही मचानी शुरू करा दी है। पहाड़ी नदियों में आए उफान ने आसपास के गांवों को अपनी जद में ले लिया है। कई लोगों के कच्चे घर पानी की सीलन के चलते धराशायी हो गए हैं। सर्वाधिक नुकसान दक्षिणांचल में हुआ है। इस क्षेत्र में कई बंधियां, छोटे पुल और चेकडैम टूटने के साथ बह भी गए हैं। पिपरखांड ग्राम पंचायत में करीब 24 घंटे बाद भी आवागमन बहाल नहीं हो सका है। शुक्रवार को निरीक्षण करने पहुंचे एसडीएम के निर्देश का भी कोई असर नहीं हुआ। 
विज्ञापन


चोपन ब्लाक के कचनरवा, पिपरखाड़, कूूड़वा, केवाल, सतदुआरी आदि गांवों में क्षेत्रीय नदियों और बंधियों का पानी आ गया है। इससे करीब दर्जन भर लोगों के कच्चे मकान धराशायी हुए हैं। सलैयाडीह के रंजीत, चांचीकला अजय कुमार, पिपरखांड़ के धूरू, कमलेश चौबे, उमेश विश्वकर्मा समेत कई अन्य का मकान गिर गया है। ग्राम प्रधान ने क्षेत्रीय लेखपालों के जरिए इसकी सूचना प्रशासनिक अधिकारियों को दी है लेकिन अब तक इन प्रभावित लोगों की प्रशासन मदद नहीं कर सका है।
विज्ञापन


इतना ही नहीं पिपरखाड़ आदि क्षेत्रों में आवागमन बहाल न होने से लोगों में असंतोष है। कोनः शुक्रवार की हुई बारिश से क्षेत्र में न्याय पंचायत कचनरवा के दुम्हान नदी पर बना पुल बह गया। इसी नदी पर ग्राम पिपरखाड़ में भी बारिश का पानी पुल को बहा ले गया। इससे पिपरखाड़, केवाल, सतदुआरी, भालूकूदर समेत कई गांवों का रास्ता अवरुद्ध हो गया है। इस गांव को जोड़ने के लिए दुखनिया नाला पर पानी से मिट्टी कट चुकी थी, जिसे ग्राम प्रधान विजय कुमार तिवारी ने अस्थायी रास्ते को ठीक कराकर आवागमन शुरू करा दिया है। क्षेत्र के राकेश तिवारी, सुरेंद्र तिवारी, बचरू राम, रामकुमार आदि ने क्षतिग्रस्त हुए सड़क, पुल, रपटा आदि की मरम्मत की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed