फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Hill Dam fatal cracks

पहाड़ी दरारें डैम के लिए घातक

Sun, 03 Jan 2016 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Sun, 03 Jan 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
Hill Dam fatal cracks
अनपरा से सटे औड़ी ग्राम पंचायत के बिछड़ी में पहाड़ी पर बनाए गए ऐश डैम के
विज्ञापन
लिए पहाड़ी की दरारें घातक हो सकती हैं। पर्यावरण विशेषज्ञों का कहना है कि इन दरारों के जरिए मरकरी (पारा) जैसे मानव जीवन के लिए नुकसानदेह रासायनिक तत्वों का भूजल में रिसाव तो हो ही रहा है,

 डैम के भराव के साथ ही रिसाव के जरिए बढ़ता दबाव ऐश डैम की दीवारों के लिए भी घातक होता जा रहा है। विशेषज्ञों की मानें तो समय रहते संजीदगी नहीं दिखाई गई तो किसी भी दिन ऐशडैम औड़ी के लिए बड़ी तबाही का कारण बना नजर आ सकता है।

 बताते चलें कि रेणुसागर स्थित पावर प्लांट से उत्सर्जित होने वाले राख के निस्तारण के लिए औड़ी के बिछड़ी टोले की पहाड़ी पर ऐशडैम का निर्माण किया गया है। प्रबंधन का दावा रहता है कि डैम के निर्माण में सही इंजीनियरिंग के इस्तेमाल के साथ ही डैम की बराबर निगरानी बनी हुई है,

 लेकिन हजार्ड्स सेंटर नई दिल्ली के निदेशक दुन्नू राय, लोक विज्ञान संस्थान देहरादून के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. एके गौतम का मानना है कि डैम के निर्माण में  दूसरे छोर पर स्थित पहाड़ी दिवारों की स्थिति का सही तरीके से परिशीलन नहीं किया गया है।


एके गौतम कहते हैं कि डैम की दिवारों से काफी मात्रा में ऐश डैम का पानी रिसकर भूजल में मिल रहा है। इसके जरिए मरकरी तो भूजल में घुल ही रही है, अन्य कई हैवी मेटर (खतरनाक रासायनिक तत्व) भी पानी घुल रहे हैं। इससे औड़ी के साथ ही,भूजल प्रदूषित होने की पूरी संभावना बनी हुई है।

 वहीं दुन्नू राय का दावा है कि रिसाव से भूजल तो प्रदूषित हो ही रहा है, इसका दबाव डैम की दिवारों पर भी बढ़ रहा है। यदि संजीदगी नहीं दिखाई गई तो किसी भी दिन डैम की दिवारों के टूटने की स्थिति बन सकती है।



बता दें कि चार-पांच माह पूर्व अनपरा के दौरे पर आए केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सेवानिवृत्ति सदस्य सचिव बीसेन गुप्ता ने भी स्थिति को लेकर चिंता जताई थी। उधर, सामाजिक कार्यकर्ता पंकज मिश्रा का कहना है कि डैम काफी हद तक भर चुका है।

 एनजीटी की कोर कमेटी भी ऊर्जांचल के ऐश डैमों के भराव को लेकर चिंता जता चुकी है, लेकिन अभी इसको लेकर संजीदगी भरी पहल सामने नहीं आ सकी है। यदि ऐसा नहीं हुआ तो आने वाले समय में अच्छे परिणाम नहीं होंगे।
औड़ी ग्राम पंचायत के बिछड़ी में पहाड़ी पर बना है ऐश डैम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed