फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Highway was blocked after the death of a burnt married woman

Sonebhadra News: झुलसी विवाहिता की मौत के बाद हाईवे किया जाम

Mon, 25 Nov 2024 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2024 10:45 PM IST
विज्ञापन
Highway was blocked after the death of a burnt married woman
सोनभद्र। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के मझिगवां मिश्र में आग से झुलसी महिला की उपचार के दौरान मौत के बाद आक्रोशित परिजनोें ने सोमवार को लोढ़ी में जिला अस्पताल के सामने हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। उनका आरोप था कि ससुराल वालों ने विवाहिता को जलाकर मार डाला है। बावजूद पुलिस उनका बचाव कर रही है। अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से वह उग्र थे। मौके पर पहुंचीं सीओ सिटी डॉ. चारू द्विवेदी ने समझाकर करीब एक घंटे बाद जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन

रॉबर्ट्सगंज के पूरब मोहाल निवासी खुशहाल देव पांडेय की बेटी आकांक्षा की शादी करीब छह साल पहले घोरावल क्षेत्र के मझिगवां मिश्र गांव निवासी प्रदीप के साथ हुई थी। उसे दो बच्चे भी हैं। करीब एक पखवाड़ा पहले विवाहिता संदिग्ध हाल में झुलस गई थी। उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां से बीएचयू रेफर कर दिया गया था। बीएचयू में इलाज के दौरान रविवार को आकांक्षा ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने मायके वालों की तहरीर पर पति प्रदीप, सास-ससुर, देवर, देवरानी पर केस दर्ज किया था। अस्पताल में भर्ती विवाहिता के बयान का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वह ससुराल वालों पर आग लगाने की बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को लोढ़ी स्थित पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजन घोरावल पुलिस पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाते हुए सड़क पर उतर गए। जिला अस्पताल के सामने वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। जिससे हाईवे पर आवागमन बंद हो गया। जाम की सूचना पाकर रॉबर्ट्सगंज कोतवाल सत्येंद्र राय मौके पर पहुंचे।

उन्होंने परिजनों को समझाने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी। बाद में सीओ सिटी डॉ. चारु द्विवेदी भी घटनास्थल पर पहुंचीं। विवाहिता के घरवालों से बात कर घटना में पहले से दर्ज मुकदमे में हत्या की धाराएं बढ़ाते हुए आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा मामले में अन्य किसी की भी लापरवाही मिली तो उसके विरुद्ध भी कार्रवाई होगी। आश्वासन के बाद परिजनों ने जाम समाप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed