फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Uttar Pradesh highest electricity consumption in the country demand reached a record 29820 MW

UPPCL: देश में सबसे अधिक यूपी में बिजली की खपत, रिकॉर्ड 29820 मेगावाट पहुंची मांग, यहां देखें अन्य आंकड़ें

Wed, 12 Jun 2024 10:56 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Wed, 12 Jun 2024 10:56 PM IST
सार

Sonbhadra News: इस बार जून में बिजली की खपत का आंकड़ा 64 करोड़ यूनिट से भी ज्यादा दर्ज किया गया है। यह हाल भी तब है, जबकि कई इलाकों में अघोषित कट लग रहे हैं। फाल्ट के चलते घंटों बिजली ठप रह रही है।

विज्ञापन
Uttar Pradesh highest electricity consumption in the country demand reached a record 29820 MW
बिजली खपत में यूपी ने रिकॉर्ड बना दिया है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भीषण गर्मी के बीच बिजली की खपत में यूपी ने रिकॉर्ड बना दिया है। प्रदेश में बिजली की मांग मंगलवार की रात 29, 820 मेगावाट पहुंच गई। न्यूनतम मांग भी 23,763 मेगावाट के साथ शीर्ष पर रही। यह यूपी में अब तक की सबसे ज्यादा मांग है।
विज्ञापन


देश में भी यूपी बिजली की खपत में सबसे आगे है। दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र और फिर गुजरात जैसे राज्य हैं, जहां बिजली की मांग साढ़े 24 हजार मेगावाट के आसपास बनी हुई है। प्रदेश में खपत हो रही बिजली की 25 फीसदी आपूर्ति अकेले सोनभद्र से हो रही है। पिछले साल गर्मी के बाद तीन सितंबर को बिजली की मांग साढ़े 28 हजार मेगावाट (57.9 करोड़ यूनिट) के सर्वोच्च स्तर पर पहुंची थी।
विज्ञापन


इसकी पूर्ति में उत्पादन निगम को पसीने छूट गए थे। इस बार गर्मी के लिए परियोजनाओं में पहले से ही तैयारी शुरू हो गई थी। इकाइयों की ओवरहालिंग के अलावा नई परियोजनाओं की स्थापना के साथ उत्पादन शुरू किया गया था, ताकि भीषण गर्मी में मांग बढ़ने पर निर्बाध आपूर्ति की जा सके, मगर इस बार बिजली की मांग ने नया रिकाॅर्ड कायम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जून की शुरुआत से ही बिजली की मांग लगातार 29 हजार मेगावाट के पार बनी हुई है। सोमवार की रात पीक आवर में अधिकतम मांग 29500 मेगावाट पहुंची थी। चौबीस घंटे में अपने ही रिकाॅर्ड को पीछे छोड़ते हुए मांग 29820 मेगावाट के नए स्तर तक पहुंच गई। न्यूनतम मांग में भी तेजी से वृद्धि हुई है। शाम करीब छह बजे न्यूनतम मांग सर्वाधिक 23763 मेगावाट रही।

सोनभद्र में राज्य उत्पादन निगम की अनपरा व ओबरा परियोजना के अलावा निजी क्षेत्र की लैंको और एनटीपीसी की रिहंद, सिंगरौली परियोजना से अनुबंध के अनुसार करीब 7423 मेगावाट बिजली निगम को सुलभ हो रही है। यह कुल मांग के 25 फीसदी के बराबर है। हालांकि ओबरा सी की 660 मेगावाट की पहली इकाई के ट्रिपिंग के चलते 10 जून से बंद रहने से आपूर्ति पर असर पड़ा है।

बुधवार को यह इकाई लाइट अप कर ली गई, लेकिन अभी इसे हाफ लोड पर ही चलाया जा रहा है। भीषण गर्मी का तेवर ऐसे ही बना रहा तो बिजली की मांग के और बढ़ने के पूरे आसार जताए जा रहे हैं।

ऊर्जा मंत्री ने एक्स पर पोस्ट कर जताया आभार

बिजली की रिकॉर्ड मांग और बिना शार्टेज उसकी आपूर्ति पर ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने बुधवार को एक्स पर पोस्ट कर बिजली कर्मियों का आभार जताया। उन्होंने लिखा कि प्रदेश के इतिहास की सबसे ज्यादा बिजली आपूर्ति हम कर रहे हैं। पूरे देश में भी हमारी आपूर्ति सबसे ज्यादा है। 

अन्य अग्रणी राज्यों से हम लोग बहुत आगे हैं। प्रदेश के उपभोक्ताओं और ऊर्जा परिवार को इसके लिए बधाई। हालांकि उनके इस पोस्ट के बाद कई जिलों से उपभोक्ताओं ने लगातार बिजली कटौती की शिकायत भी दर्ज कराई है।

दस साल पहले 29 करोड़ और अब 64 करोड़ यूनिट हुई मांग
लोड डिस्पैच सेंटर से जारी आंकड़ों पर गौर करें तो प्रदेश में दस वर्ष पहले 2014-15 में बिजली की अधिकतम खपत 29 करोड़ यूनिट के आसपास थी। यह आंकड़ा मध्य गर्मी में आठ जून 2014 को पहुंचा था। वर्ष 2015 में 11 जून को बिजली की अधिकतम खपत 30 करोड़ यूनिट तक पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed