फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   High voltage current ran through houses, angry people

Sonebhadra News: घरों दौड़ा हाईवोल्ट करंट, नाराज लोगों ने बिजली कार्य को रोका

Wed, 11 Oct 2023 10:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Oct 2023 10:31 PM IST
विज्ञापन
High voltage current ran through houses, angry people
चुर्क। चुर्क बाजार में एबीसी केबल बदलने के बाद मंगलवार की रात दर्जन भर घरों के हाईवोल्टेज करंट दौड़ने लगा। इससे घरों में लगे टीवी, पंखा, फ्रिज आदि इलेक्ट्रानिक उपकरण जल गए। इससे नाराज बाजार के लोगों ने बुधवार की सुबह नगर में कराए जा रहे बिजली के काम को रोक दिया और मुआवजे की मांग करने लगे।
विज्ञापन

नगर पंचायत चुर्क के वार्ड 4 और वार्ड नंबर 10 में एबीसी केबल बदला जा रहा है। बुधवार को भी काम कराने के लिए ठेकेदार अपने कर्मचारियों के साथ पहुंचा। इस पर वार्ड के लोगों ने काम करने से रोक दिया। उनका कहना था कि मंगलवार की रात केबल चेंज करने के बाद जब बिजली आपूर्ति चालू हुआ तो वार्ड के रहने वाले आशुतोष विश्वकर्मा, अमित गुप्ता, सचिन, गुरुचरण, पार्वती समेत अन्य रहवासियों के घरों में हाई वोल्टेज करंट दौड़ने लगा। इससे घरों में लगे बिजली के उपकरण जल गए। सभी ने घबराकर अपने घर की बिजली काट दी। इससे वार्ड के लोग पूरी रात अंधेरे में रहे। ठेकेदार से लोगों ने हाई वोल्ट करंट दौड़ने से जले उपकरणों के बदले मुआवजा दिए जाने की मांग की। बिजली काटने के बाद दिन में एक-दो घंटे के लिए बिजली मिलनी चाहिए। उधर बिजली विभाग के जेई ने बताया कि वह छुट्टी पर थे, इसलिए कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed