फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Herbal gardens will be built near AYUSH hospitals

Sonebhadra News: आयुष अस्पतालों के पास बनेंगे हर्बल गार्डन

Sat, 12 Apr 2025 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Apr 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Herbal gardens will be built near AYUSH hospitals
आयुर्वेद चिकित्सा और प्राकृतिक इलाज के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए आयुष अस्पतालों के परिसर में हर्बल गार्डेन बनाए जाएंगे। इनमें विभिन्न प्रकार के औषधि पौधे लगाए जाएंगे। अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले मरीजों को उसके फायदे बताते हुए अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन

लोढ़ी में 50 बेड का आयुष अस्पताल संचालित है। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी आयुर्वेदिक अस्पताल और आयुष सेंटर स्थापित हैं। इन अस्पतालों में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। आयुर्वेद चिकित्सा के तमाम लाभ के बावजूद लोग उससे अनभिज्ञ हैं।
विज्ञापन

इसके प्रति जागरूकता लाने के लिए डीएम ने सभी आयुष अस्पतालों में हर्बल गार्डेन बनाने के निर्देश दिए हैं। इसमें अश्वगंधा, एलोवेरा, गिलोय, नीम, तुलसी, अमलाकी, ब्रह्मी, गुड़ची, हरेड़ा, कुमारी, मंडुका परणी, सतावरी, सुंठी समेत कई जड़ी बूटियों के पौधे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल आने वाले मरीजों को इन पौधों की खूबियों के बारे में जानकारी दी जाएगी। साथ ही अपने आसपास भी ऐसे गार्डेन विकसित कर उसका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में डीएम बद्रीनाथ सिंह ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को इसके लिए निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही आयुष, होम्योपैथिक, आयुर्वेदिक चिकित्सा विधि से होने वाले उपचार और उसके फायदे बताने के लिए भी संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर कैंप लगाने का निर्देश दिया है।


परिषदीय स्कूलों में बनाए गए हैं हर्बल गार्डेन
बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से भी पूर्व में परिषदीय विद्यालयों में हर्बल और किचेन गार्डेन बनाने के निर्देश दिए गए थे। इसके लिए धनराशि भी उपलब्ध कराई गई थी। जिले के कई विद्यालयों में यह गार्डेन बनाए भी गए हैं। इसके माध्यम से बच्चों को औषधीय पौधों के बारे में जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed