फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Help desk not activated, negligence in applying mask

Sonebhadra News: सक्रिय नहीं हुए हेल्प डेस्क, मास्क लगाने में लापरवाही

Mon, 26 Dec 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Dec 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Help desk not activated, negligence in applying mask
राबर्ट्सगंज जिला संयुक्त चिकित्सालय में निस्क्रीय कोविड हेल्प डेस्क । - फोटो : SONBHADRA
कोरोना की पहली और दूसरी लहर के दौरान जिले में काफी संख्या में लोगों ने अपनों को खो दिया। संसाधनों का अभाव भी लोगों के लिए परेशानी का सबब रहा। पड़ोसी देश चीन में कोरोना संक्रमण ने फिर से पांव पसारना शुरू किया। सरकार इसे लेकर बार-बार लोगों को सचेत कर रही है, बावजूद लोगों की लापरवाही नहीं थम रही। सरकारी दफ्तर हों या बाजार और सार्वजनिक स्थल। हर तरफ कोरोना से बचाव मानकों की अनदेखी हो रही है। सोशल डिस्टेंस तो दूर लोग मास्क लगाना भी जरूरी नहीं समझ रहे। कार्यालयों में कोरोना हेल्प डेस्क भी अब तक सक्रिय नहीं है। बिना रोकटोक लोग हर जगह आ-जा रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल : जहां खतरा ज्यादा, वहीं बेपरवाही
जिले के अलग-अलग इलाकों से रोजाना सैकड़ों मरीज और उनके तीमारदार जिला अस्पताल पहुंचते हैं। कुछ मरीज औद्योगिक इलाकों के होते हैं, जहां बाहर से आने वालों की संख्या अधिक रहती है। इन खतरों के बावजूद कोराना गाइड लाइन का पालन कराने के प्रति जिला अस्पताल प्रबंधन उदासीन हैं। बिना मास्क प्रवेश वर्जित का निर्देश तो जारी कर दिया गया है, लेकिन इस पर ध्यान देने वाला कोई नहीं है। अस्पताल में प्रवेश करने पर कोरोना संक्रमण से बचाव की तैयारी नहीं है। नेत्र विभाग के पास स्थापित कोविड हेल्प डेस्क निष्क्रिय है। अस्पताल में बिना मास्क के मरीज आ रहे हैं। चिकित्सक से लेकर कर्मी तक बिना मास्क के घूम रहे हैं।
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय : न हेल्प डेस्क न सैनिटाइजर
नगर स्थित सीएमओ कार्यालय पर कोविड प्रबंधन के साथ ही जिले भर में इसके प्रसार को रोकने की जिम्मेदारी है। मगर यहां चिराग तले अंधेरा की कहावत चरितार्थ हो रही है। सीएमओ कार्यालय में रोजाना बड़ी तादाद में लोग पहुंचते हैं। यहां हेल्प डेस्क मौजूद नहीं है। प्रवेश द्वार के पास लगी सैनिटाइजर मशीन खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत : सैनिटाइजर मशीन खराब
जिला पंचायत कार्यालय में भी कोराना संक्रमण के प्रति लोग गंभीर नहीं हैं। कार्यालय में प्रवेश करते ही बाई ओर कोविड हेल्प डेस्क स्थापित है, जो सक्रिय नहीं है। यहां लगे टेबल और कुर्सियों पर धूल जमी है। सैनिटाइजर मशीन लंबे समय से खराब है। नगर पालिका राबर्ट्सगंज के कार्यालय में भी कोविड हेल्प डेस्क मौजूद नहीं है।
विकास भवन व तहसील में भी हेल्प डेस्क का प्रबंध नहीं
विकास भवन से ग्राम पंचायतों का सीधा जुड़ाव होता है। यहां होने वाली गतिविधियों से ग्राम पंचायतों को संदेश जाता है। मगर जिम्मेदारों की उदासीनता का आलम यह है कि यहां हेल्प डेस्क ही नहीं है। सदर तहसील में भी हेल्प डेस्क मौजूद नहीं है। ऐसे में इन दोनो स्थानों पर आने वाले फरियादियों के साथ ही कर्मियों में संक्रमण की आशंका बनी होती है। इसी तरह सदर कोतवाली, विद्युत विभाग के कार्यालयों में भी हेल्प डेस्क नदारद है।

जिले में कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लोगों को सतर्क किया जा रहा है। कोरोना गाइडलाइन के पालन पर जोर दिया जा रहा है। - डॉ. जीएस यादव, एसीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed