फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Hello, Pradhan-ji... Has water started reaching your village through the pipeline yet?

Sonebhadra News: हैलो प्रधान जी... आपके गांव में पाइप लाइन से पानी पहुंचने लगा है या नहीं

Fri, 15 May 2026 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Hello, Pradhan-ji... Has water started reaching your village through the pipeline yet?
अमवार के फील्ड हॉस्टल में परियोजना के मॉडल से जानकारी लेते जिलाधिकारी सोनभद्र-संवाद
दुद्धी। डीएम ने अमवार ग्राम समूह पेयजल योजना का भी औचक निरीक्षण किया। कार्यों की प्रगति पर नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्था को निर्देश देते हुए कहा कि जून तक प्रत्येक घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचना चाहिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान बताया गया कि कनहर डैम से 54 गांवों में जलापूर्ति की जानी है, इसमें फिलहाल छह गांवों में पानी आपूर्ति शुरू हो चुकी है।
डीएम ने ग्राम दिघुल के प्रधान से फोन पर बात कर जमीनी स्थिति जानी। ग्राम प्रधान ने बताया गया कि गांव में लगभग 60 प्रतिशत घरों में अभी तक पाइप लाइन कनेक्शन नहीं हो सका है।
विज्ञापन

जिन घरों में कनेक्शन दिए गए हैं, उनमें से भी बहुत कम घरों तक नियमित पानी पहुंच रहा है। इस पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि 250 मैनपावर लगाकर प्रतिदिन कम से कम 250 घरों में कनेक्शन दिया जाए। जून तक सभी पात्र घरों में कनेक्शन पूर्ण कर जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए। जहां-जहां पाइपलाइन क्षतिग्रस्त है, वहां ऑपरेशन एवं मेंटेनेंस टीम से तत्काल मरम्मत कराएं।
अगर पाइपलाइन टूटने अथवा अन्य कारणों से किसी गांव की पानी आपूर्ति बाधित होती है तो संबंधित अधिकारियों एवं जिम्मेदार एजेंसी के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

एक्सईएन नहीं बता सके कितना हुआ कार्य, डीएम खफा

संवाद न्यूज एजेंसी



सोनभद्र। निर्माणाधीन बहुद्देशीय कनहर सिंचाई परियोजना का शुक्रवार को डीएम चर्चित गौड़ ने निरीक्षण किया। शेष कार्यों को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि दिसंबर तक इस परियोजना को पूरी तरह क्रियाशील किया जा सके। वहीं कार्य प्रगति की स्पष्ट जानकारी न देने पर कनहर कैनाल डिवीजन प्रथम के अधिशासी अभियंता वीर बहादुर सिंह को कड़ी फटकार लगाई।


डीएम ने डूब क्षेत्र के गांवों में विस्थापित होने वाले परिवारों को मुआवजा वितरण, दाखिल-खारिज, पेड़ कटान और माइनर नहर खोदाई कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा कराने के निर्देश दिए। डीएम ने दुद्धी और ओबरा के एसडीएम को लंबित दाखिल-खारिज और मुआवजा प्रकरणों का तेजी से निस्तारण कराने को कहा। वहीं माइनर खोदाई में लापरवाही मिलने पर ठेकेदार पर पेनाल्टी लगाने की चेतावनी भी दी गई।

अमवार के फील्ड हॉस्टल में परियोजना के मॉडल से जानकारी लेते जिलाधिकारी सोनभद्र-संवाद

अमवार के फील्ड हॉस्टल में परियोजना के मॉडल से जानकारी लेते जिलाधिकारी सोनभद्र-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed