फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   height gate was broken due impact truck traffic disrupted

Sonebhadra News: ट्रक के धक्के से टूटा हाइट गेट, बाधित रहा आवागमन

Tue, 27 Jun 2023 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jun 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
height gate was broken due impact truck traffic disrupted
चोपन। वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग स्थित बग्घानाला रेलवे पुल के पास लगाया गया बैरियर (हाइट गेज) सोमवार की रात ट्रक के धक्के से टूट गया। बैरियर को तोड़ते हुए चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। घटना के बाद मंगलवार की सुबह सीमेंट के बने बैरियर को लगा कर मुख्य मार्ग को संचालित कराया गया।
विज्ञापन

उपसा के आरपीओ सुनील शर्मा ने बताया की वाराणसी शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर वैष्णो मंदिर के पास रेलवे ब्रिज पर लगे दोनो तरफ के हाईट गेज बैरियर को भारी वाहनों के प्रवेश के लिए 19 जून को लगया गया था। जिसे सोमवार की रात करीब 8 बजे चोपन की तरफ से तेज रफ्तार ट्रक ओबरा गजराज नगर डायवर्जन मार्ग पर न जाकर सीधा रेलवे पुल पर लगे दोनों तरफ के हाइट गेज पोल को तोड़ते हुए डाला की तरफ भाग गया। ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने रोकना चाहा, मगर ट्रक नहीं रुका। ट्रक की स्पीड इतनी तेज थी कि पलटते-पलटते बचा। बताया कि ट्रक अनियंत्रित देख कर्मचारी ने भाग कर अपनी जान बचाए। सूचना मिलते ही रात मे कर्मचारियों ने हाइड्रा मंगाकर बीच सड़क पर गिरे फाउंडेशन व लोहे के गार्डर को हटाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed