{"_id":"5745f24c4f1c1bae7069213d","slug":"heavy-storm-in-sonbhadra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी बारिश से बिजली गुल, मकानों के उड़े टीनशेड ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी बारिश से बिजली गुल, मकानों के उड़े टीनशेड
ब्यूरो,अमर उजाला/सोनभद्र
Updated Thu, 26 May 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
मौसम
- फोटो : pilibhit, beureu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनांचल में बुधवार को तेज आंधी संग हल्की बारिश होने से कई इलाकों की बिजली गुल हो गई। मकानों के टिन शेड और छप्पर आदि उड़ गए। पेड़ गिरने से जहां हाइवे, लिंक मार्गों पर आवागमन बाधित रहा, वहीं कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। आंधी के चलते पूरे दिन बिजली की आंख मिचौली बनी रही। दिन में दो बार तेज आंधी से जनजीवन अस्त, व्यस्त हो गया था। रायपुर में मकान का बारजा गिरने से एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं अंधड़ की चपेट में आने से एक वृद्ध भी चोटिल हो गया। दिन भर बिजली कर्मी टूटे तारों व खंभों को दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल करने में जुटे रहे।
भोर करीब चार बजे के बाद अचानक मौसम के मिजाज में परिवर्तन हुआ और तेज गति से आंधी शुरू हो गई। तेज आंधी से मकानों और दूकानों पर लगे टीनशेड उड़ने लगे। कई मकानों की दीवारें क्षतिग्रस्त हो गईं। अलसुबह राबर्ट्सगंज में आंधी से यूकेलिप्टस का पेड़ संकट मोचन मंदिर और आबकारी विभाग दफ्तर पर गिर पड़ा। जिससे आबकारी विभाग की चहारदीवारी टूट गई। संयोग रहा कि पेड़ की चपेट में आकर कोई कर्मचारी घायल नहीं हुआ। बिजली का तार टूटने से सीएमओ आफिस समेत आसपास के इलाकों में विद्युत आपूर्ति ठप रही।
न्यू कालोनी निवासी विष्णुकांत तिवारी के मकान में लगा टीनशेड उड़ गया और चहारदीवारी क्षतिग्रस्त हो गई। कम्हारी गांव में पीपल का पेड़ मुन्नू केशरी के आठ-दस रिक्शा पर गिर पड़ा, जिससे हजारों रुपये की क्षति हुई। रेणुकूट संवाददाता के अनुसार नगर पंचायत कार्यालय के समीप यूकेलिप्टस का पेड़ बोलेरो, कार समेत अन्य वाहनों पर गिर पड़ा, जिससे कई वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। अंधड़ से कई घरों के छप्पर उड़ गए और बिजली आपूर्ति कुछ देर के लिए ठप हो गई। खलियारी प्रतिनिधि के अनुसार रायपुर थाना क्षेत्र के रायपुर गांव में आंधी से मणि पांडेय के मकान का बारजा टूट कर गिर पड़ा। इसकी चपेट में आने से मणि की बेटी प्रियंका (20) घायल हो गई। उधर सिकरवार गांव में तेज आंधी की चपेट में आकर घर से बाहर निकले फौजदार सिंह (80) चोटिल हो गए। परिवार वाले दोनों घायलों को जिला अस्पताल ले गए। यहां डाक्टर ने प्रियंका की हालत गंभीर देख उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।