कोरोना महामारी के नए वैरियंट को लेकिन स्वास्थ्य महकता सतर्क हो गया है। सीएमओ डॉ. रमेश सिंह ठाकुर ने पूर्व के कोविड अस्पतालों मेें ऑक्सीजन, दवाएं आदि की समुचित व्यवस्था कराने का निर्देश दिया है। वहीं बीएसए हरिवंश कुमार ने मातहतों को स्कूलों में कोरोना के गाइडलाइंस का सख्ती से पालन कराने का निर्देश दिया है।
दिल्ली समेत अन्य प्रदेशों और यूपी में कोरोना के चौथे स्वरूप संक्रामक वैरिएंट के बढ़ रहे मामलों को लेकर यूपी के डिप्टी सीएम एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने सभी जिलों के सीएमओ को अलर्ट रहने का निर्देश दिया है। उन्होंने अस्पतालों में पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन, दवाएं आदि का प्रबंध रखने को कहा है। डिप्टी सीएम के निर्देश के बाद जिले में स्वास्थ्य महकमा कोरोना को मात देने में जुट गया है। जिला अस्पताल समेत अन्य जगहों पर पूर्व में बने कोविड अस्पतालों में ऑक्सीजन, दवा समेत अन्य सुविधाओं का मुकव्वल इंतजाम किया जा रहा है। कई डॉक्टर समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है और स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षण देने की तैयारी चल रही है। वहीं शिक्षा विभाग दिल्ली के कुछ स्कूलों में कोरोना संक्रमित बच्चों को मिलने के बाद विद्यालयों मेे कोरोना की गाइड लाइंस का पालन कराने में जुट गया है। बीएसए ने शिक्षकों को कोविड गाइड लाइन का पालन कराने का निर्देश दिया है। सीएमओ डॉ. रमेश सिंह ठाकुर ने कहा कि कोराना की चौथी लहर को मात देने के लिए उनकी टीम पूरी तरह से तैयार है।