फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Headmistress faces consequences for making children carry bricks; annual increment withheld.

Sonebhadra News: बच्चों से ईंट ढुलवाना प्रधानाध्यापिका को पड़ा भारी, एक वार्षिक वेतनवृद्धि रोकी

Sun, 30 Aug 2026 11:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Headmistress faces consequences for making children carry bricks; annual increment withheld.
सोनभद्र। घोरावल क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पुरनाकलां में बच्चों से टूटी चहारदीवारी के निर्माण के लिए ईंट ढुलवाने के मामले में प्रधानाध्यापिका पर कार्रवाई की गई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) मुकुल आनंद पांडेय ने प्रधानाध्यापिका माण्डवी कुमारी की एक वार्षिक वेतनवृद्धि तत्काल प्रभाव से रोक दी है। मामला 27 अगस्त को सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो के बाद सामने आया था। वीडियो में विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों से ईंट ढुलवाई जाती दिखाई दे रही थी। प्रकरण का संज्ञान लेते हुए बीएसए ने प्रधानाध्यापिका को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा था। स्पष्टीकरण में प्रधानाध्यापिका ने बताया कि विद्यालय की करीब 10 फीट लंबी चहारदीवारी अराजक तत्वों ने तोड़ दी थी। इसकी मरम्मत के लिए दो मजदूर और एक राजगीर मिस्त्री लगाए गए थे। अतिरिक्त कक्षा-कक्ष में रखी ईंटों को मजदूर बाहर निकाल रहे थे। इसी दौरान कुछ बच्चे स्वयं ईंट ढोने लगे। उन्हें देखते ही कक्षा-कक्ष में बुला लिया गया। स्पष्टीकरण के परीक्षण के बाद बीएसए ने माना कि शिक्षण कार्य के दौरान बच्चों का कक्षा-कक्ष से बाहर होना और उन पर प्रभावी नियंत्रण न रहना प्रधानाध्यापिका के कार्य एवं दायित्व के प्रति शिथिलता को दर्शाता है। उन्होंने विद्यालय अवधि में बच्चों पर पूर्ण नियंत्रण रखने और भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न होने देने के निर्देश दिए हैं। पुनरावृत्ति होने पर कठोर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed