फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   He broke his head to ask for the outstanding money

बकाया रुपये मांगने पर फोड़ दिया सिर

Wed, 23 Dec 2020 10:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Dec 2020 10:44 PM IST
विज्ञापन
He broke his head to ask for the outstanding money
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के खुटहा गांव में बकाया रुपये मांगने से खफा व्यक्ति ने लोहे की राड से वार कर युवक का सिर फोड़ दिया। पीड़ित की तहरीर पर मंगलवार रात आरोपी प्रधान और उसके पुत्र के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

घोरावल कोतवाली क्षेत्र के कनेटी गांव निवासी हृदयनाथ यादव ने मंगलवार को तहरीर देकर बताया कि कनेटी प्रधान वेदमणि तिवारी के यहां ट्रैक्टर और जेसीबी से मिट्टी का काम किया था, जिसका भुगतान नौ हजार पांच सौ रुपये बकाया था। मंगलवार दोपहर हृदयनाथ बकाया रुपये मांगने के लिए खुटहां गांव स्थित प्रधान की ट्रैक्टर एजेंसी पर गया। रुपये मांगने पर वेदमणि और हृदयनाथ में विवाद होने लगा। आरोप है कि तभी वेदमणि का पुत्र जिम्मी वहां पहुंच गया और लोहे के राड से हृदयनाथ के सिर पर पीछे से वार कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। उधर, पीड़ित की तहरीर पर कनेेटी के ग्राम प्रधान वेदमणि तिवारी व उनके पुत्र जिम्मी तिवारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed