फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Hasp on power house performance

छपका पावर हाउस पर प्रदर्शन

Wed, 22 Jul 2015 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Wed, 22 Jul 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
Hasp on power house performance
जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज और आसपास के क्षेत्रों में हो रही अनियमित बिजली कटौती के विरोध में मंगलवार को युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने छपका पावर हाउस पर प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। इसके अलावा बिजली कटौती शीघ्र  बंद नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन


कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिला महामंत्री अमित चतुर्वेदी ने कहा कि बिजली विभाग अपने रवैये में सुधार नहीं ला रहा है। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद भी रमजान के समय रात्रि में कटौती की गई।
विज्ञापन


अब भी कटौती जारी है, जिसकी वजह से लोगों की रात की नींद हराम हो गई है। कहा कि अगर बिजली विभाग रात्रि के समय बिजली कटौती बंद नहीं किया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक कांग्रेस के राबर्ट्सगंज लोकसभा कोआर्डिनेटर शशांक मिश्रा ने कहा कि जिला मुख्यालय पर रात 10 बजे के बाद कटौती न किए जाने का मुख्यमंत्री ने घोषणा की थी, लेकिन मुख्यमंत्री का आदेश भी बिजली विभाग नहीं मान रहा है। नतीजतन लोगों को बिजली की अनियमित कटौती का दंश झेलना पड़ रहा है।

सबसे ज्यादा परेशानी रात्रि के समय हो रही कटौती से लोगों को हो रही है, क्योंकि लोगों की नींद हराम हो गई है। कहा कि अगर यहीं रवैया रहा तो प्रदेश सरकार को अगले चुनाव में इसका खामियाजा भुगतना होगा।


प्रदर्शन करने वालों में युकां के विधान सभा सचिव विशाल सिंह, मोहम्मद अकरम, अंशुल श्रीवास्तव, चंदन, सूर्य सिंह, अनुपम, प्रभात दूबे, प्रशांत तिवारी, सोनू सिंह, अरविंद श्रीवास्तव, अजय पटेल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed