फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Hariom from Renukoot defeated Arjun from Patariha.

Sonebhadra News: रेणुकूट के हरिओम ने पतरिहा के अर्जुन को दी पटकनी

Mon, 17 Aug 2026 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Hariom from Renukoot defeated Arjun from Patariha.
दुद्धी के खेल मैदान पर कुश्ती दंगल करते पहलवान-संवाद
दुद्धी। नागपंचमी पर सोमवार को नगर के खेल मैदान में जय बजरंग अखाड़ा समिति (जेबीएस) के संयोजन में कुश्ती दंगल का आयोजन हुआ। इसमें सोनभद्र समेत पूर्वांचल और आसपास के राज्यों से पहुंचे पहलवानों ने कुश्ती के दांव-पेंच दिखाकर पुरस्कार जीते।
विज्ञापन

दंगल का शुभारंभ शाम करीब चार बजे अखाड़े की विधि-विधान से पूजा के साथ हुआ। इससे पहले जय बजरंग अखाड़ा समिति के अध्यक्ष पंकज जायसवाल और महामंत्री दीपक शाह की अगुवाई में महावीर मंदिर स्थित केंद्रीय अखाड़े से ढोल-नगाड़ों के साथ झंडा जुलूस निकाला गया। जुलूस नगर भ्रमण करते हुए खेल मैदान पहुंचा। यहां हजारों लोगों की मौजूदगी में अखाड़े की औपचारिकताएं पूरी होने के बाद कुश्ती प्रतियोगिता शुरू हुई। दंगल में दुद्धी, धनौरा, खजुरी, दिघुल, रजखड़, मझौली, अमवार, नगवां, कटौली और कटौधी के अलावा रेणुकूट, ओबरा और चोपन के पहलवानों ने हिस्सा लिया। वहीं झारखंड के गढ़वा जिले और बलिया, गाजीपुर, गोरखपुर व आजमगढ़ के साथ छत्तीसगढ़ व झारखंड से आए पहलवानों ने भी जोरदार मुकाबले किए। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक हरिराम चेरो ने कहा कि बारिश के बावजूद पहलवानों ने जिस उत्साह से दंगल में हिस्सा लिया, वह इस आयोजन की ऐतिहासिकता को दर्शाता है। दंगल में कादल के पहलवान संतोष ने गढ़वा के राजनाथ को पटकनी देकर 1500 रुपये का पुरस्कार जीता। रेणुकूट के शत्रुधन ने गढ़वा के विकास को हराकर 1500 रुपये, रेणुकूट के हरिओम ने पतरिहा के अर्जुन को पटकनी देकर 2100 रुपये और रासपहरी के विकास ने रजखड़ के लालू यादव को चित कर 1500 रुपये का पुरस्कार जीता। इसके अलावा दर्जनों पहलवानों के मुकाबले बराबरी पर छूटे, जिन्हें सांत्वना पुरस्कार दिया गया। निर्णायक की भूमिका धीरेंद्र सिंह, राकेश पहलवान और पवन सिंह ने निभाई। संचालन रामपाल जौहरी ने किया। इस मौके पर रामलीला कमेटी अध्यक्ष कन्हैया लाल अग्रहरी, पूर्व चेयरमैन राजकुमार अग्रहरि, अजीत सिंह, पंकज कुमार बुल्लू, अनिल गुप्ता, कृपाशंकर अग्रहरि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

अखाड़े में पहलवानों ने दिखाया दमखम
घोरावल। नगर स्थित महाराणा भागवत सिंह मेवाड़ व्यायामशाला में पारंपरिक कुश्ती दंगल का आयोजन हुआ। विश्व हिंदू परिषद के संयोजन में आयोजित दंगल में पहुंचे पहलवानों ने अखाड़े में अपने दांव-पेच और शारीरिक कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। दंगल में 25 से अधिक आकर्षक कुश्तियां हुईं। पहलवानों ने दमखम के साथ एक-दूसरे को पटखनी देने की कोशिश की। दंगल का शुभारंभ मुख्य अतिथि सुनील कुमार पांडेय एवं कार्यक्रम अध्यक्ष ईश्वर प्रसाद ने किया। संचालन महामंत्री रविंद्र कुमार ने किया। निर्णायक की भूमिका बुन्ने पहलवान, मनोज कुमार, प्रेम प्रकाश, किशन कन्हैया और कृष्ण चंद्र ने निभाई। इस अवसर पर सत्य प्रताप, अमरेश चंद्र, अशोक जी, सतीश पाठक, धीरज कुमार, प्रदीप कुमार, नीरज पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed