फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   hanging

नाबालिग प्रेमी फंदे पर झूले, दोनों की मौत

Thu, 13 Aug 2020 10:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
hanging
शक्तिनगर/ सिंगरौली। चितरंगी थाना क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार सुबह नाबालिग प्रेमी जोड़े ने पेड़ के डाल पर फंदा डालकर खुदकुशी कर लिया। घटना की जानकारी आम हुई तो क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को बंधन मुक्त कराया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। चितरंगी क्षेत्र में गुरुवार को प्रेमी जोड़े को पेड़ की डाल पर झूलते हुए ग्रामीणों ने देखा। इसके बाद घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना उपरांत पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि दोनों एक ही रस्सी के दोनों किनारों का फंदा बनाकर एक साथ झूल रहे हैं। बताया जा रहा है कि लड़का सीधी जिले के बहरी थाना क्षेत्र का रहने वाला था, जबकि लड़की चितरंगी थाना क्षेत्र की रहने वाली थी। प्रभारी निरीक्षक रावेंद्र द्विवेदी ने दोनों शव को नीचे उतरवाने के साथ स्थल पंचनामा कराया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि घटना से जुड़े पहलुओं की जांच की जा रही है। ग्रामीणों के मुताबिक घटना बृहस्पतिवार भोर की है। गांव वालों को इसकी जानकारी सुबह छह बजे के आसपास हुई। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि दूसरे जिले का रहवासी यहां कैसे पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed