{"_id":"680fc0a81bf9d5f3e70a7d94","slug":"hand-pump-not-made-even-in-summer-demand-for-repair-sonbhadra-news-c-194-1-svns1040-127594-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: गर्मी में भी नहीं बना हैंडपंप, मरम्मत कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: गर्मी में भी नहीं बना हैंडपंप, मरम्मत कराने की मांग
विज्ञापन
सोनभद्र। भीषण गर्मी में नगर स्थित सरकारी हैंडपंप की मरम्मत नहीं कराई जा सकी है। संभव दिवस पर खराब हैंडपंप और बंद स्ट्रीट लाइट की मरम्मत कराए जाने के प्रार्थना पत्र आए। जनता की समस्याओं को सुनते हुए उसका निस्तारण कराए जाने के लिए संबंधितों को निर्देश दिए गए। जन्म प्रमाण पत्र में नाम में सुधार के भी प्रार्थना पत्र आए।
नगर पालिका परिषद सोनभद्र के वार्ड 13 हर्ष नगर महाल निवासी गोलू ने नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद को प्रार्थना पत्र देकर राजू के घर के पास खराब हैंडपंप की शिकायत की। बताया कि भीषण गर्मी पड़ने के बाद भी हैंडपंप की मरम्मत नहीं कराई जा सकी है। इससे रहवासियों को पीने के पानी के लिए दिक्कत हो रही है। हैंडपंप की मरम्मत कराए जाने के लिए जलकल प्रभारी विमलेश को निर्देशित किया गया। वहीं न्यू कॉलोनी निवासी बलराम सोनी ने सोनार बस्ती में स्ट्रीट लाइट खराब होने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया। बस्ती के बीच स्थित स्ट्रीट लाइट की मरम्मत कराए जाने का अनुरोध किया। इस पर पालिका अध्यक्ष ने प्रकाश प्रभारी रामविलास गुप्ता को स्ट्रीट लाइट की मरम्मत कराने के लिए निर्देशित किया। प्रमिला द्विवेदी ने बच्चे की जन्मतिथि, माता के नाम में सुधार किए जाने के संबंधित प्रार्थना पत्र दिया। संभव दिवस में प्राप्त शिकायत पर धर्मशाला के पास फ्लाईओवर के नीचे चिह्नित पार्किंग स्थल से अतिक्रमण हटाया गया। नगर पालिका और पुलिस प्रशासन की तरफ से पार्किंग स्थल से अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया। यहां आए कुल चार मामले निस्तारित हुए। इसी तरह नगर पंचायत घोरावल में दो, चुर्क/गुरमा में दो-दो, चोपन में तीन, ओबरा में चार, रेणुकूट में दो, नगर पंचायत पिपरी में पांच. नगर पंचायत दुद्धी में तीन, डाला बाजार में दो और अनपरा में आए तीन शिकायतें आईं। सभी निकायों में कुल 30 शिकायतें प्राप्त हुई। इनमें मुख्य रूप से सफाई, पेयजल व मार्ग प्रकाश से संबंधित सभी शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया गया। ईओ विजय कुमार यादव ने कहा कि जनता की समस्याओं से रूबरू होने व उसका समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की शीर्ष प्राथमिकता पर है। इस पर तत्परतापूर्वक कार्रवाई की जा रही है।