{"_id":"64dd1934967ce1fcb1087ad4","slug":"had-fun-staying-in-the-hotel-for-several-days-fake-sonbhadra-news-c-194-1-son1001-2325-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: कई दिनों तक होटल में रुककर मौज किया, फर्जी चेकर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: कई दिनों तक होटल में रुककर मौज किया, फर्जी चेकर फरार
विज्ञापन
सोनभद्र। सदर कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के बड़े-बड़े होटलाें में ठहरने के बाद उन्हें फर्जी चेक देकर धोखे से संपत्ति कब्जा करने के आरोप में चंदौली निवासी एक व्यक्ति पर केस दर्ज किया है। मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
उरमौरा स्थित एक होटल के असिस्टेंट मैनेजर शुभम रस्तोगी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि चंदौली जिले के चकिया निवासी एक व्यक्ति 31 जुलाई को होटल में आया था। पूछने पर बताया कि वह प्रापर्टी डिलींग का कार्य करता है। जिससे उसे होटल में रुकना पड़ता है। आईडी के रुप में आधार कार्ड लेकर कमरा दे दिया गया। कई दिनों तक होटल में ठहरे व्यक्ति से जब पैसा मांगा तो उसने 70 हजार रुपये का चेक दिया। चेक पर वेद पांडेय का नाम अंकित था। शक होने पर अन्य होटलों व ट्रैवेल एजेंसी से जानकारी जुटाई गई तो पता चला कि उक्त व्यक्ति नरेंद्र प्रताप सिंह ने फर्जी तरीके से कई होटलों के साथ ऐसा कृत्य किया है।
धोखा देने के लिए चेक दिया है, मगर अकांउट में पैसा नहीं मिलता। कलेक्ट्रेट गेट स्थित एक होटल को 1.50 लाख, सिविल लाइन रोड स्थित होटल को 2.50 लाख, कचहरी गेट पर स्थित होटल का 75 हजार रुपये का बकाया भुगतान के लिए चेक दिया गया था। साईं ट्रैवेल्स को भी 30 हजार रुपये का चेक दिया गया। सभी लोगों ने जब अपना अपना चेक बैंक में लगाया तो पता चला की खाते में पैसा ही नहीं है। पुलिस शुभम राव रस्तोगी की तहरीर पर मूल रूप से चंदौली के हहोरा पो. अमिलिया चकिया निवासी नरेंद्र प्रताप सिंह पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।