फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Guru's feet, got blessings

गुरु के पखारे चरण, मिला आशीर्वाद

Sat, 24 Jul 2021 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Guru's feet, got blessings
राबर्ट्सगंज जिला पंचायत कार्यालय के समीप गायत्री मंदिर में गुरु पूर्णिमा पर हवन पुजन करते लोग। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। गुरु पूर्णिमा पर शनिवार को जिले में विभिन्न कार्यक्रम हुए। चुर्क व गुरु परासी स्थित आश्रम में गुरु का आशीर्वाद लेने दूरदराज से लोग पहुंचे। सोशल डिस्टेंसिंग के बीच हुए कार्यक्रम में शिष्यों ने गुरु के चरण पखार कर उनसे आशीर्वाद लिया। भंडारे में भक्तों ने प्रसाद भी ग्रहण किया। जय गुरुदेव आश्रम गुरु परासी में गुरुदेव के चित्र पर माल्यार्पण कर पूजन किया गया। शारदा मास्टर ने आये शिष्यगणों को शाकाहारी अपनाने पर जोर दिया। कहा कि शाकाहारी भोजन से न सिर्फ मन पवित्र होता है बल्कि व्यवहार में भी परिवर्तन आता है। गुरुदेव दर्शन के बाद प्रसाद वितरित किया गया। गुरमुरा शाखा पर गुरू पूजन अर्चन हुआ। महिलाओं से सती अनुसुइयां के चरित्र को धारण करने एवं पिविर में समन्वय बनाने की सीख दी गई। इस मौके पर जिला संचालनकर्ता अवधू यादव, प्रभु नारायण मौर्य, लक्ष्मण मौर्य, राजेंद्र प्रसाद, कैलाश चौरसिया, दशरथ, राजेश आदि शामिल रहे। गायत्री परिवार की ओर से जिला पंचायत कार्यालय के समीप गायत्री मंदिर में सत्संग आयोजित किया गया। इस दौरान जीवन में गुरु के महत्व पर प्रकाश डाला गया। आयोजित भंडारे में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। मधुपुर स्थित जय गुरुदेव आश्रम, चुर्क के रौप स्थित आश्रम सहित अन्य स्थानों पर गुरु पूर्णिमा पर पूजन अर्चन किया गया। राबर्ट्सगंज नगर स्थित परमहंस आश्रम में शनिवार को धूम-धाम से गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया गया। भक्तों ने संत भगवानानंद महाराज की मूर्ति की पूजा-अर्चना कर उनके चरणों में शीश नवाया। इस दौरान शिष्यों ने महंत स्वामी मुद्रानंद सरस्वती के सानिध्य में गुरु वंदना कर, पूजन-अर्चन किया। उन्होंने कहा कि गुरु के सानिध्य में रहकर व्यक्ति समस्त भव सागर को आसानी से पार कर जाता है। संक्रमण को देखते हुए भण्डारे का आयोजन नहीं किया गया है। इस अवसर पर डॉक्टर कुसुमाकर, विनोद श्रीवास्तव, मंगला यादव, रतन श्रीवास्तव, आशुतोष, रंजना, बबिता, इंद्रबहादुर आदि रहे। महिला पतंजलि योग समिति की बहनों ने राबर्ट्सगंज के सिविल लाइन स्थित एक अतिथि गृह में गुरु पूर्णिमा पर योग कक्षा की योगी बहनों ने हवन पूजन करके स्वामी रामदेव का जन्म उत्सव मनाया। साथ ही साथ योग में जीवन को जीने के लिए तथा घर-घर तक योग को पहुंचाने के लिए संकल्प लिया गया। योग गुरु अनीता गुप्ता को सभी ने गुरु पूर्णिमा की बधाई दी। इस अवसर पर अर्चना जायसवाल, प्रतिभा सोनी, ममता गुप्ता, उषा द्विवेदी, बिना गुप्ता, मंजू जायसवाल, रीना कुमारी, मोना गुप्ता, अंशु, अग्रहरि, संगीता सोनी, रजनी गुप्ता, कृति दिवेदी, उर्मिला, आस्था, रुचि, दुर्गा देवी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed