फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Gujarat company will build medical college, construction work will start

गुजरात की कंपनी बनाएगी मेडिकल कॉलेज, निर्माण कार्य शुरू

Thu, 24 Jun 2021 07:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 07:06 PM IST
विज्ञापन
Gujarat company will build medical college, construction work will start
सोनभद्र। जिले में राजकीय मेडिकल कॉलेज का निर्माण 249 करोड़ 98 लाख रुपये से होगा। स्वास्थ्य सुविधाओं की बेहतरी के लिए सरकार चुनिंदा जिलों में मेडिकल कॉलेज का निर्माण करा रही है। देश के 101 आकांक्षी जिलों में शामिल सोनभद्र में भी इस परियोजना को मंजूरी मिली है। वर्ष 2019 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिला अस्पताल लोढ़ी को उच्चीकृत कर राजकीय मेडिकल कॉलेज का दर्जा देने की घोषणा की थी। जिला प्रशासन को तत्काल कॉलेज के लिए प्रस्ताव तैयार कर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था। कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड ने कॉलेज के निर्माण के लिए लगभग 332 करोड़ रुपये का खर्च का प्रस्ताव शासन को भेजा था लेकिन शासन ने कॉलेज के लिए 249 करोड़ 98 लाख 75 हजार रुपये की मंजूरी दी। जिला चिकित्सालय लोढ़ी से करीब चार किमी दूर राबर्ट्सगंज तहसील के रौप गांव में चिह्नित अतिरिक्त 10 एकड़ भूमि भूमि राजस्व अभिलेख में चिकित्सा शिक्षा विभाग के नाम पहले ही दर्ज कर दी गई थी। यहां मेडिकल कॉलेज के लिए कुल 28.50 एकड़ भूमि उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed