फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Group of students leaves for educational tour

Sonebhadra News: विद्यार्थियों का दल शैक्षिक भ्रमण के लिए रवाना

Mon, 23 Feb 2026 01:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Group of students leaves for educational tour
बभनी राष्ट्रीय अविष्कार के तहत शैक्षणिक भ्रमण पर निकले छात्र व छात्राएं।स्रोत संस्थान - फोटो : 1
क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों से राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत चयनित 100 छात्र-छात्राओं का एक दल शैक्षिक भ्रमण के लिए रविवार को रवाना हुआ। खंड शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार पांडेय ने हरी झंडी दिखाकर इस दल को रवाना किया।
विज्ञापन

रविवार को राष्ट्रीय आविष्कार अभियान की विज्ञान और गणित प्रतियोगिता के लिए चयनित सभी छात्र-छात्राएं ब्लॉक संसाधन केंद्र पर एकत्रित हुए। यहां उन्हें टोपी, टी-शर्ट, कॉपी और पेन वितरित किए गए। यह दल गोविंद बल्लभ पंत सागर (रिहंद बांध), रेणुकेश्वर मंदिर (रेणुकूट), श्रीराम मंदिर कनोरिया और राधा कृष्ण मंदिर मुर्धवा का भ्रमण करेगा।
विज्ञापन

बीईओ राकेश कुमार पांडेय ने बताया कि विज्ञान शैक्षिक भ्रमण छात्रों को कक्षा की चहारदीवारी से बाहर निकलकर वैज्ञानिक सिद्धांतों का वास्तविक दुनिया में अनुभव करने का एक व्यावहारिक तरीका है। उन्होंने कहा कि यह जीवंत अनुभव विज्ञान संग्रहालयों, उद्यानों, कारखानों और प्रयोगशालाओं के माध्यम से जिज्ञासा, रचनात्मक कौशल और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देता है, जिससे अधिगम स्थायी होता है और करके सीखने से ज्ञान स्थायी होता है। शैक्षणिक भ्रमण में छात्र-छात्राओं के साथ अध्यापक संदीप सिंह, कृष्ण कुमार सिंह, पप्पू भारतीय, निशि, सुभनीता अनिरुद्ध सिंह, उमाशंकर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed