फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Grandmother and grandson bride died in 24 hours due to diarrhea

डायरिया से 24 घंटे में दादी और पौत्र वधू की मौत

Tue, 12 Oct 2021 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Grandmother and grandson bride died in 24 hours due to diarrhea
घोरावल। डायरिया ने क्षेत्र में फिर से पांव पसार लिया है। पिछले 24 घंटे के दौरान भरौली गांव में एक ही परिवार के दो महिलाओं की मौत हो गई। पहले पौत्र वधू ने दम तोड़ा तो उसके कुछ घंटे बाद दादी की भी मौत हो गई। कई अन्य लोग भी बीमार हैं। सूचना पाकर स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंचकर दवा-उपचार में जुट गई है।
विज्ञापन

भरौली के ग्राम प्रधान गोपाल पाठक ने बताया कि गांव में तीन दिन से डायरिया फैला हुआ है। इसकी चपेट में करीब 24 से अधिक लोग आए हैं। ज्यादातर लोगों ने आसपास के निजी अस्पतालों में उपचार कराया। उन्होंने बताया कि भरौली निवासी जगन्नाथ के पौत्र देवबली की पत्नी रीना (25) उल्टी दस्त से पीड़ित थी। उसे परिजनों ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। सोमवार की सुबह उसकी मौत हो गई। वहीं मंगलवार देर रात जगन्नाथ की पत्नी सुधनी (75) की भी डायरिया से मौत हो गई। मंगलवार सुबह भरौली निवासी चंद्रज्योति (22) पत्नी जवाहिर को उल्टी दस्त की शिकायत होने पर परिजनों ने सीएचसी घोरावल में भर्ती कराया। परिजनों के अनुसार तीन दिन से गांव में डायरिया फैला है। कई लोग उल्टी दस्त से पीड़ित हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में सीएचसी अधीक्षक डॉ. गुरुप्रसाद ने बताया कि भरौली गांव में डायरिया फैलने और एक महिला रीना की मौत की सूचना उन्हें सोमवार को प्राप्त हुई। डायरिया की जानकारी मिलते ही मंगलवार को डॉ. गौरव सिंह, फार्मासिस्ट राजीव सिंह व वार्ड ब्वाय की टीम गांव में भेजकर डायरिया पीड़ितों का उपचार किया गया। हालात पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed