फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Gram Sabha will be strong, only then will Gram Swaraj come

जब ग्राम सभा मजबूत होगी तभी आएगा ग्राम स्वराज

Mon, 08 Nov 2021 06:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 06:51 PM IST
विज्ञापन
Gram Sabha will be strong, only then will Gram Swaraj come
गोविंदपुर स्थित बनवासी सेवा आश्रम में दो दिवसीय ग्राम स्वराज सम्मेलन में सम्मानित करते विधायक ह - फोटो : SONBHADRA
वनवासी सेवा आश्रम के विचित्रा महाकक्ष में दो दिवसीय ग्राम स्वराज्य सम्मेलन का सोमवार को समापन हुआ। इस मौके पर गांवों को स्वावलंबी और प्रदूषण मुक्त बनाने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि चंद्रशेखर प्राण ने गांधी के सपनों का ग्राम स्वराज्य लाने के लिए तीसरी सरकार की वकालत की। कहा कि ग्राम सभा को मजबूत करना होगा तभी ग्राम स्वराज्य संभव है। राम धीरज भाई ने किसानों के हक और वर्तमान परिस्थितियों पर चर्चा करते हुए कहा कि दुनिया में कॉरपोरेट जगत के लोग कृषि योग्य जमीन खरीद रहे हैं। हमें सचेत रहना होगा। पीवी राजगोपाल ने कहा कि दुनिया भर में आज आदिवासियों की जमीन की चर्चा है। दुद्धी विधायक हरिराम चेरो ने कहा कि सोनभद्र में नैतिकता और भ्रष्टाचार मुक्त समाज निर्माण के लिए दूसरी आजादी की लड़ाई की आवश्यकता है। शुभा प्रेम ने आश्रम की ओर से चलाए जा रहे कार्यक्रमों और क्षेत्र में स्वास्थ्य, जैविक खेती, स्वावलंबन की विस्तार से बात रखी। डॉ. लखनराम जंगली ने कविता के माध्यम से प्रदूषण की समस्या रखी। डॉ. विभा ने स्वास्थ्य चेतना कार्यक्रमों की जानकारी दी। सम्मेलन में पूर्व मंत्री सुभाष खरवार, देवनारायण खरवार, श्याम सुंदर, रामजतन, केवला दुबे, देवनाथ सिंह, विमल भाई, डॉ. विभा, दिलीप सिंह, ओंकारनाथ पांडेय, उमेश चौबे, इंदुबाला सिंह, रामेश्वर भाई, जगत नारायण, भोलानाथ, अशोक सिंह, राधेकृष्ण आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता अजय शेखर ने की। संचालन शिवशरण सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed