Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Gram Panchayats doing good work in the district will be rewarded

जिले में अच्छा काम करने वाली ग्राम पंचायतें होंगी पुरस्कृत

Thu, 14 Jul 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Gram Panchayats doing good work in the district will be rewarded
पंचायत सशक्तीकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों को पुरस्कृत किया जाएगा। मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना 2021-22 के लिए सोनभद्र जिले से पांच ग्राम पंचायतों का चयन किया जाएगा। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया 15 जुलाई से शुरू हो रही है। हमारी पंचायत पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन मूल्यांकन कर जनपदीय समिति को अग्रसारित किया जाएगा।
विज्ञापन

पुरस्कार के लिए निर्धारित नौ विषय पर किए गए उत्कृष्ट कार्यों के आधार पर पुरस्कृत की जाने वाली ग्राम पंचायतों का चयन किया जाएगा। इसमें गरीबी मुक्त गांव, स्वस्थ गांव, बाल मैत्री गांव, पर्याप्त जलयुक्त गांव, स्वच्छ एवं हरित गांव, आत्मनिर्भर बुनियादी ढांचे वाला गांव, सामाजिक रूप से सुरक्षित गांव, सुशासन वाला गांव, महिला हितैषी गांव के आधार पर मूल्यांकन ग्राम पंचायतों को पुरस्कार के लिए करना होगा। इसके लिए सभी विषयों के अंक निर्धारित किए गए हैं और इन ग्राम पंचायतों का चयन उनके द्वारा वित्तीय वर्ष 2021-22 में किए गए कार्यों के आधार पर किया जाएगा। ग्राम पंचायतें उत्कृष्ट कार्यों के आधार पर निर्धारित प्रश्नावली को ऑनलाइन हमारी पंचायत पोर्टल के माध्यम से स्वयं मूल्यांकन कर जनपदीय समिति को अग्रसारित किया जाएगा। इसके बाद राज्य सिमिति द्वारा सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली ग्राम पंचायतों को पुरस्कार के लिए चुना जाएगा। ब्लॉक स्तर से पुरस्कार के लिए आवेदन करने वाली ग्राम पंचायत को कम से कम 45 फीसदी अंक आवश्यक हैं।
विज्ञापन

एक ब्लॉक में सिर्फ दो ग्राम पंचायतें होंगी चयनित
शासन की तरफ से जारी स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि ब्लॉक को अपने क्षेत्र की सिर्फ दो ग्राम पंचायतों को ही अग्रसारित किया जाएगा। इससे अधिक ग्राम पंचायतों को अग्रसारित नहीं किया जाएगा। एक ब्लॉक से अधिकतम दो ग्राम पंचायतों को ही पुरस्कार प्राप्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर जिले की सभी ग्राम पंचायतों को मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के बारे में अवगत करा दिया गया है। ग्राम पंचायतें 15 जुलाई से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। मूल्यांकन के आधार पर सबसे अधिक अंक हासिल करने वाली पांच ग्राम पंचायतें पुरस्कृत की जाएंगी। - विशाल सिंह, जिला पंचायतीराज अधिकारी, सोनभद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed