{"_id":"5e497cce8ebc3e6a921224ef","slug":"governor-will-be-in-the-district-on-27th-and-28th-preparations-begin-sonbhadra-news-vns5111470164","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 27 और 28 को रहेंगी राज्यपाल, तैयारी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 27 और 28 को रहेंगी राज्यपाल, तैयारी शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल का जिले में 27 और 28 फरवरी को दौरा प्रस्तावित है। इसको लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। राज्यपाल अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र, पुलिस थाना, पीएचसी, सीएचसी, जिला अस्पताल, वृद्धा आश्रम का निरीक्षण कर इन स्थानों पर व्यवस्था का जायजा लेंगी। वह स्वयंसेवी संस्थाओं से भी क्षय रोगियों को गोद लिए जाने के बारे में चर्चा करेंगी। राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव हेमंत राव ने प्रशासन से तीन-तीन आंगनबाड़ी केंद्र, विद्यालय, पुलिस थाना, स्वास्थ्य केंद्रों की सूची मांगी है, जिसमें से भ्रमण के लिए एक-एक केंद्र के नाम का चयन किया जाएगा। ताकि राज्यपाल वहां का दौरा कर सकें।
प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के दौरे को लेकर शनिवार की रात डीएम एस. राजलिंगम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में तैयारी बैठक हुई। इसमें डीएम ने राज्यपाल के दौरे से संबंधित विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी। राज्यपाल जन-धन योजना, उज्ज्वला योजना, सौभाग्य योजना, जीवन बीमा, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री किसान बीमा योजना व आरोग्य भारत प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रगति पर चर्चा करेंगी।
राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव ने प्रशासन से जिला रेडक्रास समिति, जिला क्षय रोग समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक तथा गतिविधियों के अलावा स्वयंसेवी संस्थाओं जैसे लायंस क्लब, रोटरी क्लब, विद्यालयों, महाविद्यालयों के प्रतिनिधियों के साथ ही टीबी पीड़ित बच्चों को गोद लिए जाने के संबंध में चर्चा के लिए भी नाम मांगा है। इसके अलावा कुपोषित बच्चों की संख्या, विद्यालय छोड़ने वाले विद्यार्थियों की जानकारी भी मांगी गई है। आदिवासी बहुल जिला होने के नाते राज्यपाल जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं पर भी चर्चा करेंगी।
विज्ञापन
अपर मुख्य सचिव द्वारा मांगी गई जानकारी के सिलसिले में शनिवार को कलेक्ट्रेट में डीएम ने अधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठक की। इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्र, अस्पताल, थाना, विद्यालय, टीबी से जुड़े मामले, रेडक्रास सोसाइटी समेत अन्य बिंदुओं पर चर्चा की। उन्होंने निरीक्षण के लिए तीन-तीन नाम भी मांगा है।
राज्यपाल के निरीक्षण कार्यक्रम को देखते हुए 17 फरवरी को चयनित स्थलों के नाम की सूची व अन्य जानकारी शासन को भेज दी जाएगी। - एस. राजलिंगम, जिलाधिकारी