फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Government will pay interest up to seven percent

सात प्रतिशत तक ब्याज भरेगी सरकार

Tue, 08 Sep 2020 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Government will pay interest up to seven percent
सोनभद्र। नगरीय क्षेत्रों में ठेला, खुमचा, फुटपाथ पर दुकान लगाकर जीवकोपार्जन करने वाले व्यक्तियों को दस हजार रुपये तक बैंकों से कर्ज मिलेगा। पीएम स्वनिधि योजना के तहत कर्ज लेने वालों की सात प्रतिशत ब्याज सरकार भरेगी। लाभार्थियों को लोन लेने के लिए बैंकों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। ऑनलाइन आवेदन करने की व्यवस्था शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने बेरोजगारों को स्वालंबी बनाने के लिए पीएम स्वनिधि योजना की शुरूआत की है। फिलहाल इस योजना के तहत शहरी क्षेत्रों में ठेला, खुमचा, पटरियों पर सब्जी आदि बेचने वालों को बैंकों से कर्ज मुहैया कराने की व्यवस्था की है। ताकि वह कारोबार कर जीवकापार्जन कर सकें। जिले में प्रथम चरण में 3422 लाभार्थियों को लाभांवित करना है। इसमें नगर पालिका राबर्ट्सगंज क्षेत्र के 1101 व्यक्ति,नगर पंचायत चुर्क-गुर्मा में 174, घोरावल में 146, दुद्घी में 251, चोपन में 286, रेनकूट में 252, पिपरी में 281, ओबरा में 931 लाभांवित होंगे। डूडा के परियोजना अधिकारी राजेश उपाध्याय ने बताया कि पीएम स्वनिधि योजना के तहत कर्ज लेने वालों के बैंकों का सात प्रतिशत ब्याज सरकार भरेगी, इसके अतिरक्त जो ब्याज की धनराशि होगी उसे लाभार्थी देंगे। उन्होंने बताया अब तक करीब एक हजार लोगों ने आवेदन किया है। उक्त आवेदन पत्रों का सत्यापन कराने के बाद बैंकों को लोन स्वीकृत करने के लिए सूची भेजी जाएगी। कहा कि लक्ष्य के सापेक्ष पात्रों को योजना का लाभ दिलाने का भरकस प्रयास किया जा रहा है। शहरी क्षेत्र का रहने वाला व्यक्ति ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
विज्ञापन

नगर पालिका राबर्ट्सगंज और सभी नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को पीएम स्वनिधि योजना का प्रचार-प्रसार कराते हुए पात्रों को लाभान्वित कराने का निर्देश दिया गया है। इसकी मानिटरिंग डूडा के पीओ को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एस. राजलिंगम
जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed