फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Government sought the horoscope of liquor smugglers

शासन ने मांगी शराब तस्करों की कुंडली

Sun, 09 Jan 2022 05:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 05:33 PM IST
विज्ञापन
Government sought the horoscope of liquor smugglers
घोरावल। एसटीएफ और कोतवाली पुलिस के पिछले दिनों हत्थे चढ़े नकली शराब बनाने वालों के बारे में शासन से रिपोर्ट मांगी गई है। शराब तस्करों में कोई पूर्व में सांसद, विधायक या अन्य कोई जनप्रतिनिधि तो नहीं रहा है, इस बारे मेें पुलिस ने रिपोर्ट तैयार कर ली। कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेज दी है। एसटीएफ लखनऊ के इंस्पेक्टर दिलीप कुमार तिवारी की अगुवाई में पहुंची टीम के साथ मिलकर कोतवाल देवतानंद सिंह ने शराब बनाने वाले गिरोह की तलाश में बुधवार की रात इलाके में छापेमारी की थी। टीम ने कनेटी गांव के पास से मयंक त्रिपाठी को पकड़ा गया था। उसकी कार की तलाशी में दो पेटी नकली शराब बरामद हुई थी। मयंक ने नकली शराब बनाने और उसे खाली शीशी में भरकर जाली बारकोड के साथ विभिन्न कंपनियों के नाम से बेचने की जानकारी दी थी। पुलिस ने भारी मात्रा में नकली शराब और उपकरण बरामद किए थे। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने कई जगहों पर दबिश देकर अवैध शराब का कारोबार करने के आरोप में सात लोगों को गिरफ्तार किया था। अब शासन स्तर से पकड़े गए शराब तस्करों के बारे में रिपोर्ट मांगी गई है। कोतवाल देवतानंद सिंह ने बताया कि अब तक की जांच में शराब तस्करों में कोई भी सांसद, विधायक या अन्य जनप्रतिनिधि नहीं रहा है। कहा कि जांच रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को प्रेषित कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed