फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Government's effigy burnt in protest against inflation

महंगाई के विरोध में सरकार का फूंका पुतला

Thu, 08 Jul 2021 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Government's effigy burnt in protest against inflation
बेतहाशा महंगाई के खिलाफ पूर्वांचल नव निर्माण मंच के सदस्यों ने बृहस्पतिवार को चतरा ब्लॉक में सरकार का पुतला फूंका और विरोध में जमकर नारेबाजी की। पूर्वांचल नव निर्माण मंच के अध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा सरकार में मंहगाई चरम पर है। कृषि कार्य के लिए उपयोग में आने वाले डीजल का दाम आसमान छू रहा है, जिससे फसल उत्पादन लागत अपेक्षाकृत बढ़ती जा रही है। जबकि दूसरी तरफ किसानों के फसल का कोई मूल्य निर्धारित नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसानों के उत्पाद को छोड़कर भाजपा के सरकार में आवश्यक आवश्यकता की सभी चीजों का दाम बढ़ा दिया गया है। डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस, दवाई, शिक्षा से लेकर आटोमोबाइल क्षेत्र और खनन सामग्री के भी दाम आसमान छू रहे हैं। इसका सीधा असर आम आदमी और किसानों के घर परिवार पर देखने को मिल रहा है। किसान मंच के नेता अभय पटेल ने कहा आम आदमी महंगाई के दंश से बदहाल है। सभी ने किसानों के हित में पेट्रोल डीजल के दाम कम करने के साथ सब्सिडी देने की मांग की है। पुतला दहन एवं विरोध प्रदर्शन में उदय प्रकाश, श्यामसुंदर सिंह, निर्भय पटेल, राजेंद्र मौर्य, सुनील गुप्ता, शुभम त्रिपाठी, अनिल गुप्ता, प्रबल, पवन पटेल, संजय गुप्ता, ऊदल महराज, रामकेश, कमलेश, सीताराम, आलोक मौर्य, गोरख आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed