फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Government's achievement told in thanksgiving tour

धन्यवाद यात्रा में बताई सरकार की उपलब्धि

Sat, 30 Oct 2021 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Government's achievement told in thanksgiving tour
राबर्ट्सगंज रामगढ़ रोड पर निकली भाजपा संदेश यात्रा। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती की पूर्व संध्या पर मरकरी गांव से भाजपा ने धन्यवाद यात्रा निकाली। करीब दस किमी तक भ्रमण कर यात्रा बीठ गांव में समाप्त हुई। इस दौरान भाजपाजनों ने जनता को सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया। यात्रा की अगुवाई कर रहे सदर विधायक भूपेश चौबे ने केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओें के बारे में लोगों को बताया। साथ ही जल संरक्षण व पर्यावरण के लिए जागरूक किया गया। मरकरी गांव स्थित सिरोही नदी के तट से शुरू यात्रा खड़ेहरी, अकछोर, बिजौली, शिवपालपुर होते हुए बिटगांव पहुंची। सिरोही नदी के किनारे बसे गांवों के लोग नदी सूख जाने से पिछले कई वर्षों से अपनी फसल को लेकर काफी चिंतित थे। किसी तरह धान की फसल तो हो जाती थी लेकिन रबी के सीजन में फसलों की बोवाई ही नहीं हो पाती थी। विधायक के प्रयास से नदी पुनरुत्थान योजना से इसका कायाकल्प हुआ है। सिरोही नदी के किनारे धोबही गांव में नौ तालाबों का निर्माण मनरेगा के तहत कराया गया। नदी के पुनर्जीवित होते ही यह सभी लबालब भर गए। सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि जनहित के मुद्दों पर प्रदेश सरकार हमेशा सफल रही है और आगे भी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed