फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Government plans brains

प्रदेश सरकार की योजनाएं लोगों तक पहुंचाएं

Sat, 02 May 2015 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो। सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो। सोनभद्र Updated Sat, 02 May 2015 10:51 PM IST
विज्ञापन
Government plans brains
 समाजवादी पार्टी की बैठक शनिवार को पार्टी के जिला कार्यालय पर हुई। इसमें यूपी सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों को सफल बनाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन



मुख्य अतिथि जिले के संगठन प्रभारी प्रदेश सचिव हंसराज ध्रुवे ने कहा कि सपा कार्यकर्ताओं ने हमेशा संगठन को मजबूत करने का काम किया है। पदाधिकारी और कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर प्रदेश के मुख्यमंत्री की विकास योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं। साथ ही जनता की समस्याओं को सुनकर उसे सुलझाने का भी प्रयास करें।




 निर्णय लिया गया कि पांच मई को मासिक बैठक के बाद विधानसभा अध्यक्ष कमेटी के साथ जनता के बीच जाकर सरकार की नीतियों एवं कार्यक्रमों से अवगत कराया जाएगा। प्रकोष्ठों के अध्यक्ष 22 मई को अलग-अलग गांवों में कार्यकर्ताओं और जनता के बीच जाएं। बैठक के बाद सपा के जिला सचिव हिदायतउल्ला खां के पिता नेसारउल्ला खां और रामेश्वर भाई पटेल के पिता के निधन पर मौन रख शोक जताया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed