फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Government money transferred to husband's account during suspension

Sonebhadra News: निलंबन के दौरान पति के खाते में ट्रांसफर कर दी सरकारी रकम

Mon, 24 Feb 2025 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Government money transferred to husband's account during suspension
निलंबन के दौरान सरकारी रकम को पति के खाते में ट्रांसफर कर घपला किए जाने का मामला उजागर हुआ है। जांच में गड़बड़ी की पुष्टि होने के बावजूद जिम्मेदार मौन हैं।
विज्ञापन

मामला कंपोजिट विद्यालय कोटा पुनर्वास से जुड़ा है। यहां कम बच्चों की संख्या बढ़ाकर मिड डे मील की रकम हड़प करने सहित कदाचार के कुछ और मामले में जांच के बाद प्रधानाध्यापक सुशीला देवी को निलंबित कर दिया गया था।
विज्ञापन

इसके बाद 31 जुलाई 2023 को बेसिक शिक्षा अधिकारी के आदेश का हवाला देते हुए खंड शिक्षा अधिकारी ने आरोपी प्रधानाचार्य को शर्तों के साथ बहाल कर दिया। आरोपी ने निलंबन अवधि के दौरान कंपोजिट ग्रांट की राशि से 13 मार्च 2023 को एक लाख 80 हजार रुपये अपने पति रामदुलार राम के खाते में ट्रांसफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसका खुलासा नई स्कूल मैनेजमेंट कमेटी (एसएमसी) के गठन के बाद हुआ। शिकायत पर डीएम ने बीडीओ म्योरपुर को जांच सौंपी। जांच में कंपोजिट ग्रांट की रकम नियम विरुद्ध ट्रांसफर की पुष्टि हो गई। मामले में आरोपी पर जिम्मेदारों की मेहरबानी चर्चा में है।


कंपोजिट ग्रांट की राशि में घपला मिला है। आरोपी से रिकवरी के लिए आदेश जारी कर दिया गया है।
-मुकल आनंद पांडेय, बेसिक शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed