फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Government does not work in the interest of poor, farmers and laborers

गरीब, किसान, मजदूरों के हित में सरकार नहीं की काम

Mon, 29 Jun 2020 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Government does not work in the interest of poor, farmers and laborers
जनता के हित में सरकार नहीं कर रही काम
विज्ञापन

सपाजनों ने राज्यपाल को संबंधित ज्ञापन डीएम को सौंपा
फोटो-04पी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनभद्र। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर केंद्र एवं प्रदेश सरकार के विरोध में नारेबाजी किए। तत्पश्चात राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी एस राजलिंगम को सौंपा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार गरीब, किसान और मजदूरों के हित में सिर्फ हवा हवाई घोषणाएं कर रही है। धरातल पर एक भी काम नहीं दिखाई दे रहा है।

प्रदर्शन के दौरान समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि केंद्र में भाजपा सरकार ने छह साल पूरे कर लिए हैं। इन वर्षों में भाजपा ने गरीबों, किसानों और मजदूरों के हित में जो बड़ी-बड़ी घोषणाएं की उन पर अमल नहीं हुआ। दुनिया में भारत की जो साख थी वह भी अब नहीं रही। आंतरिक सुरक्षा में विफल भाजपा सरकार सीमाओं की सुरक्षा और देश की संप्रभुता को भी बचाने में अक्षम है। भाजपा सरकार ने देश की जनता का भरोसा तोड़ने का काम किया है। नागरिकों के अधिकारों को कुचला जा रहा है। पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा ने कहा प्रदेश में भाजपा सरकार को चार वर्ष हो गए। इस सरकार ने अपनी एक भी जनहित योजना नहीं शुरू की। इस समय प्रदेश में अराजकता की स्थिति है। किसान, मजदूर, नौजवान, व्यापारी,छात्र, बालिकाएं,महिलाएं, अल्पसंख्यक सभी वर्ग दहशत भरे आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। पूर्व विधायक रमेश चंद्र दूबे ने कहा कि डीजल-पेट्रोल, रसोई गैस के मूल्य में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। उसे तत्काल जनहित में सस्ता किया जाय। प्रदर्शन एवं ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से मोहम्मद शाहिद कुरैशी, राम निहोर यादव, रमेश सिंह यादव, अनिल यादव, महफूज आलम खान, हिदायतुल्लाह खान, मन्नू पांडेय, कामरान खान, कृपाशंकर चौहान, अशोक पटेल, ओमप्रकाश त्रिपाठी, प्रमोद यादव, राम सेवक यादव, पवन पटेल, जितेंद्र, अजीत कनौजिया आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed