फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Government ashram style girls school will be built in Syria with Rs 48 crores.

Sonebhadra News: सियरिया में 48 करोड़ से बनेगा राजकीय आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय

Fri, 14 Feb 2025 11:04 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
Government ashram style girls school will be built in Syria with Rs 48 crores.
वैनी। नगवां ब्लॉक के ग्राम पंचायत सियरिया में 48 करोड़ की लागत से बनने वाले राजकीय आश्रम पद्धति (बालिका) विद्यालय का डीएम बद्रीनाथ सिंह ने शुक्रवार को निरीक्षण किया। इस आवासीय विद्यालय में 490 छात्राओं के रहने और पढ़ाई की व्यवस्था है।
विज्ञापन

डीएम ने कार्यदाई संस्था यूपी स्टेट कांस्ट्रक्शन एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलेपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड के प्रतिनिधि व जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य तत्काल शुरू कराया जाय। निर्धारित समय में विद्यालय का निर्माण कार्य पूरा कराएं। विद्यालय के निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिया जाय, ताकि इसकी मजबूती भविष्य में भी बनी रहें। इसमें प्रयोग की जानी वाली सामग्री की गुणवत्ता भी बेहतर हो। तहसीलदार को निर्देशित करते हुए कहा कि लेखपाल के माध्यम से जल्द से जल्द सीमांकन का कार्य पूरा करा लें। निरीक्षण के दौरान सदर विधायक भूपेश चौबे, सीडीओ जागृति अवस्थी, तहसीलदार सदर अमित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed