फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Government accused of doing anti-employee work

सरकार पर लगाया कर्मचारी विरोधी कार्य करने का आरोप

Fri, 22 May 2020 09:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
Government accused of doing anti-employee work
ओबरा। केंद्रीय श्रमिक संगठनों के राष्ट्रीय आह्वान पर देशव्यापी विरोध प्रदर्शन के तहत शुक्रवार को ओबरा तापीय परियोजना के मुख्य मार्ग हास्पिटल के पीछे सोशल डिस्टेंसिंग नियमों का पालन करते हुए हाइड्रो इलेक्ट्रिक इंप्लाइज यूनियन इंटक तथा उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ इंटक द्वारा काला फीता बांधकर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

अध्यक्षता कर रहे उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ उत्पादन निगम के अध्यक्ष अजय कुमार सिंह एवं हाइड्रो इलेक्ट्रिक एंप्लाइज यूनियन उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक अध्यक्ष हरदेव नारायण तिवारी ने संयुक्त रूप से कहा कि सरकार ने कोरोना वायरस महामारी के दौरान कर्मचारियों और श्रमिक वर्ग के खिलाफ कई ऐसे निर्णय लिए गए हैं जिसके कारण पूरे देश के कामगारों में भूचाल आ गया है। कहा कि श्रम कानूनों में बदलाव कर मजदूरों का उद्योगपतियों द्वारा शोषण करने हेतु खुली छूट दिया जाना आदि पर सरकार द्वारा विचार नहीं किया गया तो लाकडाउन के बाद श्रमिक वर्ग बड़े पैमाने पर आंदोलन के लिए विवश होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed