{"_id":"579cf0e24f1c1b704721e80d","slug":"got-training","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रशिक्षित किए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रशिक्षित किए
ब्यूररो,अमर उजाला/सोनभद्र
Updated Sat, 30 Jul 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
दुद्धी में हौसला पोषण योजना फीडिंग कार्यशाला में शामिल आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और अन्य। अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी समिति दुद्धी में राज्य पोषण मिशन के तहत हौसला पोषण योजना फीडिंग कार्यशाला में शनिवार को सीडीओ महेंद्र सिंह के जरिए दुद्धी, म्योरपुर और बभनी ब्लॉक के ग्राम प्रधान व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर सीडीओ ने गर्भवती महिलाओं को खिलाए जाने वाले मैन्यू, अतिकुपोषित बच्चों को खिलाए जाने वाले भोजन का मैन्यू तथा दूध, फल प्रत्येक दिन दिए जाने वाले भोजन के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कुपोषित बच्चों को मीनू के हिसाब से घी परोसा जाएगा।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सीडीओ से कहा कि मानदेय बहुत कम है और काम ज्यादा कराया जाता है। सीडीओ ने कहा कि मानदेय भुगतान को लेकर शासन को अवगत कराया गया है। इस मौके पर तहसीलदार जितेंद्र सिंह, दुद्धी बीडीओ सुनील सिंह, बीआर सिंह, बाल विकास अधिकारी दुद्धी आशा मिश्रा, बाबूलाल, बृजकुमारी, दयाशंकर अग्रहरि, सोनू, ग्राम प्रधान हरिशंकर यादव, नकछेदी यादव, रामसुरेश कुशवाहा, श्रवण कुमार, डोमन राम, रामफल यादव, दीपा रानी, महेंद्र यादव, राम प्रसाद, चंदेश्वर साहनी, मंजय यादव आदि मौजूद रहे।